फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के दर्शन; इस शिवालय का होगा कायाकल्प

Wed, 01 Jul 2026 08:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 08:18 AM IST
सार

सावन से पहले आगरा के ऐतिहासिक कैलाश महादेव मंदिर का 15.26 करोड़ रुपये की लागत से भव्य कायाकल्प किया गया है। रिवर फ्रंट, रेड सैंड स्टोन घाट, म्यूरल आर्ट और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गया है।

विज्ञापन
Kailash Mahadev Temple Gets ₹15.26-Crore Makeover Ahead of Sawan
कैलाश महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने से पहले ऐतिहासिक और पौराणिक कैलाश महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक नए और भव्य रूप में तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 15.26 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर और यमुना तट पर सुंदरीकरण और विकास कार्य कराए हैं, जिससे यह स्थल अब धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन का भी एक प्रमुख केंद्र बन गया है।


यमुना तट पर विकसित रिवर फ्रंट, रेड सैंड स्टोन से बने भव्य घाट, चौड़ी सीढ़ियां, आकर्षक पाथवे, दर्शन डेक और पवेलियन मंदिर की भव्यता को नई पहचान दे रहे हैं। वहीं भगवान शिव के डमरू की विशाल प्रतिकृति श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम के समय यहां का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है।

 
Kailash Mahadev Temple Gets ₹15.26-Crore Makeover Ahead of Sawan
कैलाश महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए तैयार किया गया स्थान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर परिसर की दीवारों पर भगवान शिव और श्रीकृष्ण की लीलाओं को म्यूरल आर्ट के माध्यम से उकेरा गया है। कालिया नाग मर्दन, बांसुरी वादन, अर्जुन को विराट स्वरुप दर्शन, शिव-पार्वती का तांडव और भगवान परशुराम के शिवलिंग पूजा जैसे भित्ति चित्र परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
Kailash Mahadev Temple Gets ₹15.26-Crore Makeover Ahead of Sawan
दीवारों पर लिखे जा रहे मंत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना किनारे लगाई गई रेड सैंड स्टोन की जालियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। वर्तमान में कोबल स्टोन बिछाने और विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Mahadev Temple Gets ₹15.26-Crore Makeover Ahead of Sawan
विशाल डमरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
 
विज्ञापन
Kailash Mahadev Temple Gets ₹15.26-Crore Makeover Ahead of Sawan
कैलाश महादेव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि कैलाश महादेव मंदिर का कायाकल्प न केवल इसकी पौराणिक गरिमा को सुरक्षित रखेगा, बल्कि आगरा में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed