फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2018: पंच दीपोत्सव का आगाज, धनतेरस पर बाजारों में होगी धनवर्षा

Sun, 04 Nov 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 04 Nov 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
dhanteras 2018 jewellry markets, diyas, bazaar for shopping, images and wallpapers
खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के पर्व पर बाजारों में खूब धनवर्षा होगी। इसके लिए सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं। बाइक शोरूम से लेकर इलेक्ट्रॉनिक बाजार तक पहले से ही लोगों ने बुक करा रखा है। इसके अलावा बर्तन बाजार और सराफा बाजार में भी पंच दीपोत्सव की रौनक साफ नजर आ रही है। दुकानों से लेकर शोरूम तक सब ग्राहकों के इंतजार में हैं। 

तस्वीरें: पंच दीपोत्सव का आगाज सोमवार से, धनतेरस पर बाजारों में होगी धनवर्षा

dhanteras 2018 jewellry markets, diyas, bazaar for shopping, images and wallpapers
वाहनों ने खूब हुई बुकिंग - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के पर्व पर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। हर साल की तरह इस बार भी वाहनों की बंपर बुकिंग हुई है। जिले के शोरूम पर चार सौ से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए ग्राहकों ने प्री बुकिंग करा रखी है। वहीं चार पहिया वाहनों की बुकिंग भी अर्धशतक पूरा कर चुकी है। रविवार देर शाम तक वाहनों की बुकिंग जारी रही। इन सभी वाहनों की डिलीवरी सोमवार को धरतेरस के अवसर पर होगी। इसके लिए शारूमों में सोमवार को ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। 

तस्वीरें: पंच दीपोत्सव का आगाज सोमवार से, धनतेरस पर बाजारों में होगी धनवर्षा

dhanteras 2018 jewellry markets, diyas, bazaar for shopping, images and wallpapers
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन बाजारों में भी दीपोत्सव की रंगत खूब नजर आ रही है। सभी जगह लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कोई टीवी खरीद रहा है तो कोई बर्तन व अन्य सामान खरीदने में जुटा है। दुकानदार बताते हैं कि दिवाली से ठीक एक महीना पहले बाजार में मंदी छा जाती है। खरीदारी के लिए लोग धनतेरस का इंतजार शुरू कर देते हैं। इस बार उन्हें दिवाली के अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजारों की रौनक भी उनका उत्साह खूब बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पंच दीपोत्सव का आगाज सोमवार से, धनतेरस पर बाजारों में होगी धनवर्षा

dhanteras 2018 jewellry markets, diyas, bazaar for shopping, images and wallpapers
खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सराफा व्यापार में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। कई लोग गहनों की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं अन्य लोग चांदी के रुपये व डॉलर को पसंद कर रहे हैं। पुराने चांदी के सिक्कों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नए सिक्कों की अपेक्षा इनकी कीमत ठीक दोगुनी है। इसके अलावा सोने और चांदी की खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से ही एडवांस में रुपये जमा कर रखे हैं। इससे लोगों को ये फायदा होगा कि अगर सोने और चांदी के दाम बढ़ते हैं तो भी उन्हें पहले के रेट पर ही आभूषण मिलेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंच दीपोत्सव का आगाज सोमवार से, धनतेरस पर बाजारों में होगी धनवर्षा

dhanteras 2018 jewellry markets, diyas, bazaar for shopping, images and wallpapers
खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की तैयारियों में सभी लोग जुटे हुए हैं। इसके चलते बाजारों में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही मिट्टी के दीये और मोमबत्ती की खरीदारी भी शुरू हो गई है। बाजारों में मूर्तियों की कीमत 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। कारीगरों द्वारा बनाई गई आकर्षक मूर्तियों लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed