{"_id":"5f3447c18ebc3e62035cf633","slug":"janmashtami-2020-celebrations-vrindavan-celebrates-lord-krishna-s-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami: 'नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...', कान्हा का जन्म होते ही जयकारों से गूंजा वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami: 'नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...', कान्हा का जन्म होते ही जयकारों से गूंजा वृंदावन
Thu, 13 Aug 2020 01:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का किया गया विशेष श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी सहित वृंदावन के सभी मंदिरों में एक साथ रात 12 बजते ही शंखनाद होने लगा। घंटे-घड़ियाल बज उठे। ‘नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...’ जयकारे गूंजने लगे। घरों पर भी कान्हा के जन्म का उल्लास छा गया। हर तरफ बधाई गूंजने लगी। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत सीमित दायरे में विधि-विधान पूर्वक मनाई गई।
वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सेवायत छैलबिहारी गोस्वामी और चंद्रमोहन गोस्वामी ने ठाकुर जी का गर्भगृह में अभिषेक किया। इसके बाद मंगला के दर्शन दिए। मध्य रात को प्रेम मंदिर और इस्कॉन में भी ठाकुर जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ में मनाया गया। मंदिर गोविंद देव, मंदिर मदनमोहन, मंदिर श्याम सुंदर, गोपीनाथ, भट्टजी का मंदिर यशोदा नंदन, मंदिर प्रियाकांत जू, अक्षयपात्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सभी मंदिरों में ठाकुर जी का विशेष शृंगार हुआ। पंचामृत से अभिषेक किया गया।
राधारमण मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव का पर्व
- फोटो : अमर उजाला
प्राचीन परंपरा के अनुसार श्रीराधावल्लभ, श्रीराधा रमण और शाह जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दिन में मनाई जाती है। इसी परंपरानुसार बुधवार को श्रीराधारमण मंदिर में प्रात: 9.15 बजे से अभिषेक शुरू हो गया। आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने सेवायत मुकुंदचरण गोस्वामी, सुमित गोस्वामी और अमित गोस्वामी से ठाकुर जी का अभिषेक कराया। अभिषेक 11 बजे तक होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधादामोदर का अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराधा दामोदर मंदिर में प्रात: बेला में ठाकुर श्रीराधा दामोदर महाराज और गिरिराज चरण शिला का महा दुग्धाभिषक किया गया। सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी, आचार्य करुण गोस्वामी और आचार्य बलराम गोस्वामी ने दूध, दही, घृत, बूरा, यमुना जल, मेवा सहित विभिन्न जड़ी-बूटियों के मिश्रण से वेद मंत्रों के बीच अभिषेक और पुष्प अर्पित किए। शाम को छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन
शाह जी मंदिर में भी धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
शाह जी मंदिर में भी प्रात:10 बजे से ठाकुर जी का अभिषेक प्रशांत सेठ ने शुरू किया। दूध, दही, जल, विभिन्न जड़ी बूटी और मेवाओं के साथ ठाकुर जी को केशर से स्नान कराते हुए पोशाक धारण कराई। इस दौरान मंदिर में ठाकुर जी की जयजयकार हुई। हालांकि इस दौरान ठाकुर जी के दर्शन को भक्त नहीं थे। सेवायतों ने ऑनलाइन दर्शन कराए।