फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू भूस्खलन: प्रकृति का ऐसा रौद्र रूप, बेटी, पत्नी की बहन और मां की मौत...खौफनाक मंजर बताते रो पड़ा दीपक

Fri, 29 Aug 2025 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 08:27 AM IST
सार

जम्मू के कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण हादसे में रकाबगंज स्थित कुम्हार पाड़ा निवासी जूता कारीगर दीपक कुमार का परिवार भी हादसे का शिकार हुआ है। कारीगर की मां सुनीता देवी (50), बेटी सेजल (11 माह) और पत्नी की बहन भावना (11) की मौत हो गई। वह 24 अगस्त को बेटी का मुंडन कराने परिवार के 9 सदस्यों के साथ जम्मू गए थे। 

विज्ञापन
jammu landslide shoemaker family tragedy katra vaishno devi
landslide in jammu - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11 महीने की बेटी और साली की जान चली गई। मां भी नहीं बची हैं जबकि पिता लापता हैं। मैं तो बस दो मिनट के लिए शौचालय गया था। तभी भूस्खलन हो गया। इसके बाद सारा मंजर बदल गया और उनकी आंखें अपनों को खोजती रही। जीजा-बहन और बड़ी बेटी आगे चल रहे थे। वह किसी तरह बच गए। यह बोलते हुए जूता कारीगर दीपक फूट-फूटकर रोने लगता हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को उनके पास बहन नीलम सहित परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद पत्नी मोना के इलाज और पिता अर्जुन सिंह की तलाश में लगा हुआ हैं।


बहनोई प्रमोद ने बताया कि परिवार साले दीपक के पास पहुंच, तो पता चला कि वो भी परिवार के साथ पैदल यात्रा कर रहे थे। हादसे से दो मिनट पहले रास्ते में दीपक टायलेट करने चले गए थे। मां सुनीता, बेटी सेजल, साली भावना और पिता अर्जुन सिंह बाहर खड़े रहे। जबकि दीपक की बड़ी बेटी एंजिल अपनी बुआ याशमिन और फूफा मोहित के साथ कुछ आगे चली गई। तभी एकदम से तेज आवाज आई।

दीपक ने परिवार के लोगों को बताया कि वह समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। दो मिनट में ही भयावह मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। चारों तरफ अफरातफरी मची हुई थी। उन्होंने दूर से अपनों को देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस आई और बचाव कार्य शुरू हो सका। अस्पतालों में पता करने के बाद बेटी, मां और साली की माैत की जानकारी हुई। पिता का अब तक पता नहीं चल सका है।

 
jammu landslide shoemaker family tragedy katra vaishno devi
ढहा हुआ तवी का चौथा पुल का हिस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की तलाश में कराया एनाउंस
प्रमोद ने बताया कि परिवार के लोग माोना के इलाज मे जुटे हैं। वह आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं अर्जुन सिंह की भी तलाश हो रही है। शव बरामद हो रहे हैं, लोग देखने जा रहे हैं। अर्जुन सिंह के नाम का एनाउंस भी उन लोगों ने करवाया है, जिससे वो सुरक्षित होंगे तो सुनकर परिवार से मिल लेंगे। शुक्रवार को तीनों के शव परिवार के लोग आगरा ला सकते है।
 
jammu landslide shoemaker family tragedy katra vaishno devi
गली में मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुम्हारपाड़ा में नहीं जले चूल्हे, सिसकियां तोड़ रहीं सन्नाटा
रकाबगंज थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित कुम्हारपाड़ा की संकरी गली में सन्नाटा पसरा रहा। गली में 50 मीटर अंदर जाते ही लोगों की भीड़ थी। कुछ शांत बैठे थे तो कुछ बुद्ध विहार भवन में गमगीन परिवार को सांत्वना दे रहे थे। गली में सिसकियों की आवाज बार-बार सुनाई दे रही थी। जम्मू के कटरा में हुए भूस्खलन में एक परिवार के 3 लोगों की माैत पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोग पीड़ित के घर पर जुटे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu landslide shoemaker family tragedy katra vaishno devi
विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन लोगों की मौत 
जम्मू के कटरा में मंगलवार को हुए भूस्खलन में कुम्हारपाड़ा के जूता कारीगर दीपक की 11 माह की बेटी सेजल, मां सुनीता और साली भावना की मृत्यु हो गई, जबकि उनके पिता अर्जुन सिंह लापता है। दीपक की पत्नी माैना का पैर कट गया। बड़ी बेटी एंजिल बुआ याशमीन और फूफा मोहित बच गए। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग बुधवार दोपहर जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। वह घायल और शवों को घर लाने के लिए जम्मू प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
jammu landslide shoemaker family tragedy katra vaishno devi
घर मौजूद महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं जले चूल्हे
घटना के बाद से आसपास के घरों में चूल्हे नहीं सुलगे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हंसी खुशी यात्रा के लिए निकले परिवार के साथ दुखद हादसा हुआ। तीन की मृत्यु और एक के लापता होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा जो लोग वहां गए हैं, उनसे नेटवर्क समस्या की वजह से वार्ता नहीं कर पा रही। इससे ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल रही। घर में अर्जुन सिंह की दो बेटियां पूजा और रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और बेटियों को याद करके आंसू बहा रही हैं। दोनों बहनें यही कह रही है कि किस घड़ी में वो चली गई जो अब वापस नहीं आएंगी। उनका दुख देखकर हर कोई रो रहा है। घर पर दिनभर रिश्तेदार और अन्य लोगों का आना-जाना लगा रहा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed