{"_id":"5ef0f5358ebc3e4309577006","slug":"jagannath-rathyatra-in-temple-campus-on-today-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नयन उत्सव में आए प्रभु जगन्नाथ, भक्तों ने किए ऑनलाइन दर्शन, आज डिजिटल रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयन उत्सव में आए प्रभु जगन्नाथ, भक्तों ने किए ऑनलाइन दर्शन, आज डिजिटल रथयात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नयन उत्सव में आए प्रभु जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हल्के सिंदूरी रंग की पोशाक व मोगरे के पुष्पों से सजे श्रीहरि बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ नयन उत्सव में आए। इस दौरान भक्तों ने ऑनलाइन दर्शन किए। पट खुलते ही हरि बोल... के जयकारे गूंजने लगे। आगरा में मंगलवार को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन विग्रह स्वरूप के साथ प्रतीकात्मक रूप से मंदिर परिसर में ही किया जाएगा। भक्त ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।
2 of 5
नयन उत्सव में आए प्रभु जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला
बीमारी के कारण 15 दिन विश्राम करने के बाद नयनोत्सव में भगवान श्रीजगन्नाथ ने भक्तों को दोपहर 12 बजे भोग आरती के साथ दर्शन दिए। इसी के साथ भगवान जगन्नाथ की प्रिय स्तुति गीत गोविंद व जगन्नाथ अष्टकम के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा के कीर्तन संग प्रारंभ हुआ।
3 of 5
300 पकवानों का लगाया भोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 300 पकवानों का भोग लगाया गया, जिसे मंदिर में परिसर में ही पकाया गया था। प्रसाद में मुख्य रूप से खिचड़ी, सरपापुड़ी, परिजातक, अमालू, नूण खुरमा, सरकुम्पा, सानपुरी, फेनी जैसे वह सबी पकवान थे जो पुरी में लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभु जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला
नयनोत्सव में पांच विशेष आरती ( दोपहर 12 बजे भोग आरती, शाम 4.30 बजे उत्थापन आरती, शामत 7 बजे गौर आरती, 8.30 बजे शयन आरती व रात 9 बजे बड़ा शृंगार आरती) की गईं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद दास ने बताया कि कोरोना के कारण 23 जून को विग्रह स्वरूपों के साथ श्री जगन्नाथ यात्रा का आयोजन प्रतीकात्मक रूप से किया जाएगा। नयन उत्सव आगरा के अध्यक्ष अरविंद दास, कुलशेखर दास व बहुदक दास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।