{"_id":"5e5408dd8ebc3ef3db3190a1","slug":"ivanka-trump-will-see-taj-mahal-again-said-thanks-to-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की मेहमाननवाजी से गदगद हुईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, बोलीं दोबारा ताज देखने की हसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की मेहमाननवाजी से गदगद हुईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, बोलीं दोबारा ताज देखने की हसरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:11 AM IST
सार
जैसा तस्वीरों में नजर आता है, ताज उससे कहीं ज्यादा हसीन है
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल का दीदार पूरे परिवार के साथ किया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया थीं तो ताज में बेटी इवांका और दामाद जैरेड भी मौजूद रहे। ट्रंप की बेटी इवांका प्रोटोकॉल के कारण ताज के मुख्य गुंबद में नहीं जा सकीं। वह सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच से आगे नहीं गईं। ताज को देखकर अचंभित इवांका ने कहा कि वह ताजमहल देखने दोबारा आएंगी।
2 of 5
ताजमहल के फाउंटेन से फोटो खिंचातीं इवांका
- फोटो : अमर उजाला
इवांका ट्रंप ने ताज कि रॉयल गेट पर पहुंचते ही अपने आईफोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह सबसे ज्यादा अचंभे में तब पड़ीं जब उन्होंने रॉयल गेट के मुख्य आर्च से अंदर आते ही ताज की विशाल इमारत को महसूस किया।
3 of 5
इवांका और जैरेड ने किया ताजमहल का दीदार
- फोटो : ani
पति जैरेड के साथ उन्होंने सेल्फी ली और कहा कि जैसा तस्वीरों में नजर आता है, ताज उससे कहीं ज्यादा हसीन है। जीवन में एक बार ताज देखने की उनकी हसरत थी जो पूरी हो गई। डायना बेंच पर वह सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो बनाती रहीं। मुख्य गुंबद के बारे में उन्होंने गाइड कमल कांत गुप्ता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने की हसरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया। भारत की बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। मैं दोबारा ताज देखने आऊंगी। -इवांका ट्रंप
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल के सामने तस्वीरें खिंचवाते ट्रंप और मेलानिया
- फोटो : ANI
आगरा के टूरिस्ट गाइड कमल कांत गुप्ता ने इवांका ट्रंप और जेरेड कुश्नर को ताज दिखाया। पति जेरेड के साथ इवांका बेहद रोमांचित नजर आईं। कई बार सेल्फी ली, फोटो खिंचवाए। कमल कांत गुप्ता ने बताया कि वह इससे पहले अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिकी राजदूत को ताज दिखा चुके हैं, लेकिन यह दौरान अनूठा और यादगार है। मुमताज की कहानी को लेकर इवांका ने ज्यादा रुचि ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।