{"_id":"6309ec130106c87ae960449f","slug":"investigation-begins-of-banke-bihari-mandir-stampede-in-vrindavan-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर हादसे की जांच शुरू, कॉरिडोर, दर्शन का समय बढ़ाने के साथ मिले 205 सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर हादसे की जांच शुरू, कॉरिडोर, दर्शन का समय बढ़ाने के साथ मिले 205 सुझाव
Sat, 27 Aug 2022 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के सेवायतों से जानकारी करते पूर्व डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय हुए हादसे के बाद जांच समिति के समक्ष लोगों ने कई सुझाव दिए हैं। टूरिस्ट फैसिलेटी सेंटर में जांच समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और सदस्य अलीगढ़ कमिश्नर गौरव दयाल ने लोगों से सुझाव लिए। इस दौरान मथुरा वृंदावन सहित आसपास से लगभग 300 लोगों ने अपने सुझाव समिति के समक्ष रखे। वहीं कई लोगों के बयान भी लिए गए। इन सुझावों में लगभग 150 को जांच समिति ने अपने पास रखा है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने भी जांच समिति के समक्ष प्रस्ताव रखे हैं। इनमें मुख्यत: मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाने के साथ ठाकुरजी को गर्भगृह के स्थान पर जगमोहन से दर्शन कराने की मांग की गई है। पूर्व डीजीपी व जांच समिति के अध्यक्ष सुलखान सिंह ने बताया कि लोगों के सुझावों को एकत्रित किया गया है। आज लगभग 150 सुझाव ऐसे हैं जो भिन्न हैं।
बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच समिति के अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और सदस्य अलीगढ़ कमिश्नर गौरव दयाल सुबह निर्धारित समय पर वृंदावन स्थित टीएफसी पर पहुंच गए। सुबह से ही सुझाव देने वाले लोगों का पहुंचना वहां शुरू हो गया।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
समिति ने एक एक कर लोगों को कक्ष में बुलाया और उनकी बात सुनी। वहीं ज्यादातर लोग अपने लिखित सुझाव समिति को देकर आए वहीं कई लोगों को सुझाव को दर्ज करने के लिए राइटर बैठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अधिकांश लोगों के द्वारा मंदिर की व्यवस्था में सुधार के साथ बांकेबिहारी कॉरिडोर बनाने का सुझाव रखा है। साथ ही यह भी कहा कि लोगों का कम से नुकसान हो और कॉरिडोर भी बन जाए, ऐसी व्यवस्था की जाए। ठाकुर जी के श्रीविग्रह जगमोहन में विराजमान कराने के साथ दर्शन के समय को बढ़ाने के सुझाव भी आए हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इनमें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने भी दर्शन का समय बढ़ाए जाने के साथ साथ ठाकुर के दर्शन गर्भगृह के स्थान पर जगमोहन से कराने का सुझाव दिया है।