फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: योगमय हुए ब्रज के लोग, पंच महल और स्टेडियम सहित 250 स्थानों पर हुआ योग, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 Public Officials And Leaders Done Yoga panch mahal taj mahal agra news
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज 21 जून को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। लोगों में योग दिवस के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके तहत आगरा और आसपास के कई जिलों में लोगों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को सीकरी के पंच महल से लेकर शहर के एकलव्य स्टेडियम तक 250 स्थानों पर योग किया गया। जिले के करीब आठ लाख लोगों ने शिरकत की। फतेहपुरसीकरी के पंच महल में भव्य आयोजन हुआ, यहां केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने योग किया। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा दूसरा मुख्य आयोजन एकलव्य स्टेडियम में हुआ। दोनों स्थानों पर करीब पांच-पांच हजार लोग शामिल हुए। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय स्तर तक करीब 250 स्थानों पर सोमवार रात तक तैयारियां होती रहीं। आठ लाख लोगों को योग में शामिल करने का लक्ष्य रहा। सबसे ज्यादा तीन लाख लोग बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग को एकत्र करने थे। योग दिवस में शामिल होने वाले चिह्नित वाहन टोल फ्री रहे। 

International Yoga Day 2022 Public Officials And Leaders Done Yoga panch mahal taj mahal agra news
योग करते एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में अमर उजाला की ओर से योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने योग किया।
International Yoga Day 2022 Public Officials And Leaders Done Yoga panch mahal taj mahal agra news
विधायक श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
योग दिवस के अवसर पर वृंदावन के गांधी पार्क में योग  शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योग करते विधायक श्रीकांत शर्मा एवं अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 Public Officials And Leaders Done Yoga panch mahal taj mahal agra news
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नेहरू नगर पार्क में लगे शिविर में योग करते महिला पुरुष।
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 Public Officials And Leaders Done Yoga panch mahal taj mahal agra news
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
वैदिक वेद मंदिर में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित योगा कार्यक्रम में योग करते लोग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed