फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः जिसकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी, उसमें दफन हैं शाहजहां की तीन बेगम, रोचक है इतिहास

Fri, 25 Sep 2020 09:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Sep 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Interesting Facts Of TajMahal Know History Of Shahjahan Wifes
तेज धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज को मोहब्बत की निशानी माना जाता है। शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में इसका निर्माण कराया था, जिसकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। ताजमहल को भले मुमताज के नाम से जाना जाता हो, लेकिन इसमें केवल मुमताज महल का ही मकबरा नहीं, बल्कि शाहजहां की दो अन्य बेगमें भी इसी परिसर में दफन हैं।
Interesting Facts Of TajMahal Know History Of Shahjahan Wifes
शाहजहां-मुमताज की कब्रों की प्रतिकृत - फोटो : अमर उजाला
मुमताज मुख्य गुंबद में दफन शाहजहां के पास हैं तो पूर्वी गेट पर सरहिंदी बेगम का मकबरा है, जिन्हें इज्जुनिशां बेगम के नाम से जानते हैं। पश्चिमी गेट पर फतेहपुरी बेगम का मकबरा है। इन तीनों के अलावा चौथी बेगम खंदारी बेगम का मकबरा ताज के बाहर है। यह पूर्वी गेट के बाहर काली ( संदली) मस्जिद के पास है। ताज में नकली कब्रें सिर्फ शाहजहां और मुमताज की हैं, जो असली के साथ ही बनाई गई थीं।
Interesting Facts Of TajMahal Know History Of Shahjahan Wifes
सुनहरा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार राज किशोर राजे के अनुसार अर्जुमंद बानो बेगम यानी मुमताज महल अल जमानी की 17 जून 1631 को मृत्यु के बाद शोक में डूबे शाहजहां ने यादगार मकबरा तामीर करने के लिए काम शुरू कराया। 1631 में ही ताजमहल की नींव रख दी गई। 22 जून 1632 को जब मुमताज महल का पहला उर्स मनाया गया, तब ताजमहल का लाल पत्थर का बेस तैयार हो चुका था, जिस पर टेंट लगाकर उर्स मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts Of TajMahal Know History Of Shahjahan Wifes
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
10 साल में बना मुख्य मकबरा
26 मई 1633 को दूसरे उर्स में टेरेस और प्लेटफार्म बनाया जा चुका था। 10 साल में मुख्य गुंबद का काम पूरा कर लिया गया। शाहजहां की कहानी बादशाहनामा में इसका जिक्र है। 1643 में मुमताज महल की कब्र के चारों ओर सोने की जाली लगाई गई, जो मौजूदा संगमरमरी कब्र की तरह ही थी। मुख्य गुंबद का काम पूरा होने के बाद शाही मस्जिद और उसके सामने मेहमानखाना और अंत में रॉयल गेट, फोरकोर्ट का काम कराया गया।
विज्ञापन
Interesting Facts Of TajMahal Know History Of Shahjahan Wifes
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
अहमद लाहौरी का डिजाइन, अमानत खान की कैलीग्राफी
ताजमहल का डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने तैयार कर शाहजहां को दिखाया। शिराज से अमानत खान को गुंबद पर केलीग्राफी का काम सौंपा गया। गयासुद्दीन ने मकबरे के पत्थर पर इबारतें लिखीं। तुर्की के गुंबद बनाने के शिल्पी इस्माइल खान अफरीदी को गुंबद बनाने की जिम्मेदारी दी गई। 20 हजार मजदूरों पर निगरानी के लिए मुहम्मद हनीफ को अधीक्षक बनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed