{"_id":"5f82823f8ebc3e9b7c13b4eb","slug":"intelligence-agencies-and-id-will-investigate-contacts-of-cfi-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: ईडी की टीम करेगी चारों संदिग्धों से पूछताछ, सीएफआई के दो और सदस्यों के घर क्राइम ब्रांच की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: ईडी की टीम करेगी चारों संदिग्धों से पूछताछ, सीएफआई के दो और सदस्यों के घर क्राइम ब्रांच की दस्तक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
न्यायालय में पेश किए पीएफआई के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दंगा कराने की मंशा से हाथरस जाने का प्रयास करते पकड़े गए सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) सदस्यों में दो अन्य के घर क्राइम ब्रांच ने दस्तक दी है। टीम बहराइच और मुजफ्फरनगर निवासी दो सदस्यों के घर पहले ही जा चुकी है। शासन स्तर से इस मामले की जांच जल्द पूरा करने का दबाव है। इसके चलते सीएफआई के सदस्यों के घरों की छानबीन की कमान क्राइम ब्रांच के एसपी राधेश्याम रॉय खुद संभाल रहे हैं।
पुलिस हिरासत में कोर्ट जाते चारों संदिग्ध (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सीएफआई के गिरफ्तार सदस्यों में दो के घर क्राइम ब्रांच तथा मांट पुलिस की टीमें दो दिन पूर्व गई थीं। वहां से उनके द्वारा कई प्रकार के दस्तावेज जुटाने की सूचना है लेकिन अधिकारीगण इसे अभी गोपनीय रख रहे हैं। यह टीम मसूद निवासी जरवल रोड बहराइच तथा अतीकुर्रहमान निवासी रतनपुरी मुजफ्फरनगर के घर पहुंची थीं।
3 of 5
मथुरा न्यायालय परिसर में चारों संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम ने एसओजी तथा क्राइम ब्रांच के अलावा कई अन्य निरीक्षकों की टीमों को इसमें लगा दिया है। यह टीमें दो अन्य सदस्य आलम निवासी रामपुर और सिद्दीक निवासी केरल के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही हैं। इस दौरान एसपी क्राइम के नेतृत्व में उनसे संबंधित अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चारों आरोपियों को मथुरा कोर्ट ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीएफआई के सदस्यों द्वारा कितना चंदा लिया गया तथा उसे कहां दिया गया और उसका उपयोग किस प्रकार से किया गया है। इसकी जानकारी ईडी द्वारा प्रथम दृष्टया पूर्व में ही कर ली गई है लेकिन इससे संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए वह प्रयासरत है।
विज्ञापन
5 of 5
चारों आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इन साक्ष्यों के मिलने पर जल्द ही ईडी की टीम मथुरा आएगी। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि यदि इस संबंध में कोई जांच टीम आती है तो उसे पूरा सहयोग किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।