फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घायल हथिनी को नई जिंदगी देने की कवायद, रेस्क्यू कर लाया गया था यहां, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
injured Zara admitted in elephant hospital mathura after rescued
हथिनी का इलाज करती टीम - फोटो : Wildlife SOS

वन विभाग एवं एसओएस वाल्डलाइफ संस्था की टीम द्वारा रेस्क्यू कर जारा नाम की हथिनी को मथुरा जिले के चुरमुरा स्थित हाथी अस्पताल में लाया गया। उसके पैरों में गंभीर चोट है। इसके कारण वो ठीक से चल भी नहीं पा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की एक टीम ने शनिवार को उसका परीक्षण किया। इसमें उसके दुर्बल शरीर की स्थिति सहित गंभीर बीमारियों का पता चला। उसका इलाज शुरू हो गया है। 

injured Zara admitted in elephant hospital mathura after rescued
हाथी अस्पताल में जारा - फोटो : Wildlife SOS
चिकित्सकों ने बताया कि हथिनी जारा के आगे पैर की हड्डी असामान्य रूप से जुड़ी है। उसे ऑस्टियो आर्थराइटिस आदि गंभीर बीमारियां हैं। हाथी अस्पताल में हथिनी की लेजर थेरेपी, हाइड्रोथेरेपी उपचार, डिजिटल रेडियोलॉजी, थर्मल इमेजिंग जैसी मेडिकल प्रक्रिया के तहत देखभाल की जा रही है। 
injured Zara admitted in elephant hospital mathura after rescued
हाथी अस्पताल में जारा - फोटो : अमर उजाला
पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद राजपूत ने बताया कि हथिनी पुराने गठिया रोग के कारण गंभीर रूप से पीड़ित है, जिससे पैरों पर अधिक भार लेने में अक्षम है। मथुरा के डीएफओ रघुनाथ मिश्रा ने बताया कि हथिनी काफी कमजोर स्थिति में है। उसे वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी अस्पताल फरह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
injured Zara admitted in elephant hospital mathura after rescued
Wildlife SOS elephand hospital - फोटो : Wildlife SOS
एसओएस वाल्डलाइफ संस्था के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि हमें उम्मीद है कि 'जारा' अस्पताल में उपलब्ध विशेष चिकित्सा उपकरणों और पशु चिकित्सा देखभाल से लाभान्वित होगी। संस्था की सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि कम उम्र में 'जारा' को इतनी गंभीर चोटों से पीड़ित देखकर दिल सहम सा जाता है। 
विज्ञापन
injured Zara admitted in elephant hospital mathura after rescued
हाथी अस्पताल में हथिनी जारा - फोटो : अमर उजाला
संस्था के निदेशक बैजूराज ने कहा कि हाथी अस्पताल का लक्ष्य संकट में हाथियों के लिए विशेष और महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करना है। हमारे पशु चिकित्सकों की देखरेख में 'जारा' को सभी वो चिकित्सकीय सेवा मिल सकेगी, जिसकी उसे जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed