आगरा के ध्रुव जुरैल को यूथ एशिया कप में अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। इनके अलावा आगरा के कई क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरिज के लिए टीम इंडिया में स्थान मिल चुका है। लेकिन यह पहला मौका है, जब आगरा के किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शृंखला में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
2 of 7
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
ध्रुव श्रीलंका में तीन से 15 सितंबर तक होने वाले यूथ एशिया कप में भारतीय अंडर-19 टीम की अगुवाई करेंगे। इस समय ध्रुव इंग्लैंड में चल रही अंडर-19 त्रिकोणीय शृंखला में भारतीय टीम में खेल रहे हैं। शृंखला में इंग्लैंड और बंग्लादेश अन्य टीमें हैं। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव अंडर-19 में भारत के लिए कई मैच खेल चुके हैं। ध्रुव इंडिया-ए टीम की ओर से भी लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। ध्रुव जुरैल को कप्तान बनाए जाने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
3 of 7
कोच परवेंदर यादव के साथ क्रिकेटर ध्रुव
- फोटो : Facebook
एक जनवरी, 2001 को जन्मे ध्रुव चंद जुरैल ने आगरा की स्प्रिंगल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। उनके कोच परवेंद्र यादव का कहना है कि कप्तान के रूप में ध्रुव का चयन आगरा की क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तेज बारिश और तूफान में भी मैदान में आकर प्रैक्टिस करने के उनके जुनून ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि किसी भी सीरिज से लौटने के बाद ध्रुव अगले दिन ही एकेडमी में प्रैक्टिस करते दिखाई देते हैं। उन्हें हर पल सिर्फ क्रिकेट दिखाई देता है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। यही कारण है कि उन्हें चयन समिति ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल इन दिनों इंग्लैंड में चल रही अंडर-19 त्रिकोणीय सीरिज में टीम इंडिया की ओर से खेल रहे हैं। अंडर-19 टीम का कप्तान बनने की जानकारी मिली, तो उन्होंने इंग्लैंड से सबसे पहला फोन अपने पिता नेमी चंद्र जुरैल को किया। नेमी चंद्र जुरैल ने बताया कि फोन पर बातचीत करने के दौरान ध्रुव काफी भावुक हो गए। पापा कहने के बाद कुछ सेकंड तक वह कुछ नहीं बोल सके। मैं उसकी भावनाएं समझ गया। मैंने कहा, बेटा तुम्हें यह मिलना ही था। उसने कहा कि पापा आपके और मां के आशीर्वाद के साथ ही बहन के सहयोग से यह संभव हो सका है।
5 of 7
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : Facebook
ध्रुव के खेल को नजदीक से देखने वाले कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि ध्रुव ने कई बार अपनी टीम के लिए जीत का मार्ग प्रशस्त किया। टीम में चयन के बाद उनकी यूपी रणजी टीम से इस सत्र में खेलने की संभावना भी बढ़ गई है। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2020 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी उनकी दावेदारी मजबूत होगी।