आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कृष्ण नगरी देशभक्ति के तरानों से गूंज उठी। मथुरा में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। उधर, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में गरिमामय समारोह में हुआ। यहां जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा 100 फीट ऊंचा एवं 36*24 फीट लंबा-चौड़ा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर रहे। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। तीर्थनगरी वृंदावन भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। मंदिरों में तिरंगामय अद्भुत आभा बिखरी।
स्वतंत्रता दिवस: मथुरा में फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा, गूंजे देशभक्ति के तराने
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन