{"_id":"5bb32ec3867a5570f366effa","slug":"illegal-guide-and-lapka-active-on-taj-mahal-agra-fourt-fatehpur-sikri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय
Tue, 02 Oct 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पर्यटकों को परेशान करते लपके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी के पर्यटन स्थलों पर लपकों पर लगाम लगाने की शासन की मंशा अधूरी ही रह गई। कुछ माह की सख्ती के बाद व्यवस्थाएं फिर पुराने ढर्रे पर लौट चुकी हैं। ताजमहल और आगरा किले पर लपके और वेंडरों का जमावड़ा फिर से लगने लगा है। ताज पर शिल्पग्राम पार्किंग से लेकर पुरानी मंडी तक इन लपकों से बच पाना आसान काम नहीं है। फतेहपुर सीकरी में भी यही हाल है।
तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय
2 of 6
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने लपकों की समस्या पर मथुरा भ्रमण के दौरान चिंता जताई थी। उन्होंने लपकों की करतूतों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी दरम्यान फतेहपुर सीकरी में लपकों ने विदेशी पर्यटक युगल को मारा पीटा और उन्हें पथराव करके घायल कर दिया। इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल हुई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने लपकों की धरपकड़ शुरू की।
तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय
3 of 6
ताजमहल
ताजगंज और पर्यटन थाने में पर्यटन और ताजगंज पुलिस ने दर्जनों लपकों की धरपकड़ तेजी से चली और वक्त बीतने के साथ ही बंद भी हो गई। अब पर्यटन और ताज सुरक्षा पुलिसकर्मियों के सामने ही लपके पर्यटकों को घेरते हैं। मगर सब मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय
4 of 6
ताजमहल।
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल, आगरा किला, एत्माद्दौला से लेकर सिकंदरा तक में लपकों की फौज घूमती दिखाई देने लगी है। सरकारी मशीनरी तभी सक्रिय होगी जबकि किसी पर्यटक के साथ कोई घटना हो जाएगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय
5 of 6
पर्यटक को सामान बेचता लपता
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को जाने वाले रास्तों पर लपके, टाउट्स सक्रिय रहते हैं। पुरानी मंडी पर ताज की ओर जाने वाले हर रास्ते पर लपकों की निगाह पर्यटकों पर लगी रहती है। यही हाल शिल्पग्राम पार्किंग का है। दूसरी ओर, आगरा किले के गेट से लेकर रामलीला मैदान तक लपके सक्रिय रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।