फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 01 Oct 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Oct 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
angry tourists sabotage on ticket window of Taj Mahal
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में वीवीआई विजिट के कारण चार घंटे से अधिक के इंतजार के बाद भी जब ताज के दीदार की आस पूरी नहीं हुई तो पर्यटकों के सब्र का बांध टूट गया। उनका गुस्सा फूट पड़ा। कुछ पर्यटकों ने पश्चिमी गेट की टिकट विंडों के शीशे और लोहे के रॉड तोड़ दिए। भीड़ को काबू में करने के लिए पीएसी को भी बुलाना पड़ा।

तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने

angry tourists sabotage on ticket window of Taj Mahal
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति के अवलोकन के लिए आने के कारण ताजमहल में सुबह 10:25 बजे से 2:25 बजे तक पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। हालांकि राष्ट्रपति का दौरा 40 मिनट का ही रहा, लेकिन उनके जाने के बाद भी गेटों को नहीं खोला गया। दोपहर ढाई बजे जब गेट खोले गए तब तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ जमा हो चुकी थी। 

तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने

angry tourists sabotage on ticket window of Taj Mahal
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप में इंतजार से पर्यटक परेशान हो चुके थे। इसके बाद गेटों पर प्रवेश के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। शाम चार बजे के बाद पश्चिमी गेट पर पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई। इनमें सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा देने आए सैकड़ों परीक्षार्थी भी शामिल थे। सुरक्षा जांच में भी समय लग रहा था। टिकट खिड़कियों पर भी लंबी लाइनें लगी हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने

angry tourists sabotage on ticket window of Taj Mahal
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बंद होने का समय आया तो सैकड़ों की संख्या में लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका। घंटों से इंतजार के बाद भी ताज नहीं देख पाने से झल्लाए पर्यटकों ने टिकट विंडो पर अपना गुस्सा उतारा। उन्होंने कांच तोड़ डाले और लोहे की रेलिंग के रॉड उखाड़ फेंके। हंगामा बढ़ने पर ताज सुरक्षा, पर्यटन व ताजगंज पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को बुलाया गया। तब जाकर हंगामा काबू में आया।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने

angry tourists sabotage on ticket window of Taj Mahal
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह से ही पर्यटक ताजमहल पहुंचना शुरू हो गए थे। जब उन्हें पता चला कि ताजमहल चार घंटे बंद है तो उन्होंने किसी दूसरे स्मारक  जाने की बजाय आगरा किला की राह पकड़ी। इससे आगरा किला में दोपहर 12 से तीन बजे तक खासी भीड़ रही। इसके बाद वह ताजमहल की ओर लौटे।  यहां उन्हें टिकट खरीदने और इसके बाद प्रवेश के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। पश्चिमी गेट पर मौजूद हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के सैकड़ों पर्यटकों  ने लौटना ही मुनासिब समझा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed