फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक में मार डाला: पति ने दुपट्टा से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, बेटियां बोलीं-पापा को सजा दिलाना...

Mon, 05 Apr 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Apr 2021 12:02 AM IST
सार

  • आवास विकास कॉलोनी में हुई थी घटना
  • तीन बेटियों को छोड़ गया था शव के पास

विज्ञापन
Husband Killed Wife Arrests By Agra Police
आगरा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में पत्नी प्रियंका उर्फ रुचि की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति धर्मेंद्र को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह सेक्टर छह स्थित सेंट्रल पार्क के पास मजदूरों की तरह रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी किसी से मोबाइल पर बात करती है। इसलिए पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया।   
Husband Killed Wife Arrests By Agra Police
पति के साथ प्रियंका की फोटो - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात निवासी प्रियंका उर्फ रुचि की 25 मार्च की रात को घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका की मां गजल उर्फ बेबी ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप प्रियंका के पति धर्मेंद्र उर्फ धीरज पर ही था। जिस समय हत्या की गई, उसकी तीन बेटियां दस साल की रिद्धी, सिद्धी और चार साल की तन्नू ही थीं। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र हत्या करके फरार हो गया था। बेटियां रात भर मां की लाश के साथ ही रही थीं। दूसरे दिन मकान मालिक के पहुंचने पर हत्या की जानकारी हो सकी थी। 

पत्नी की हत्या कर पति फरार: मासूम बेटियों के सवाल, पुलिस अंकल, मम्मी कब लौटकर आएंगी...
Husband Killed Wife Arrests By Agra Police
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि प्रियंका की शादी को 11 साल हो गए थे। उसने प्रेम विवाह किया था। बेटी के प्रेम विवाह करने से घरवाले नाराज थे। उससे बात नहीं करते थे। प्रियंका का मायका सेक्टर चार में है। फरार पति की तलाश में टीम लगी थी। आरोपी धर्मेंद्र मूलरूप से गोवर्धन का रहने वाला था। इस पर पुलिस टीम वहां गई थी। वह नहीं मिला। उसकी लोकेशन पता की जा रही थी। धर्मेंद्र के खिलाफ गोवर्धन में वाहन चोरी और सिकंदरा में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। रविवार को उसे आवास विकास कॉलोनी में सेंट्रल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी पर शक करता था। उसे लग रहा था कि वह किसी से मोबाइल पर छिपकर बात करती है। इस बात पर झगड़ा हो रहा था। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Killed Wife Arrests By Agra Police
मृतक महिला की बेटियां - फोटो : अमर उजाला
बेटियां बोलीं, पापा को सजा दिलाना... 
पत्नी की हत्या के आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों बेटियों के बयान दर्ज किए। बेटियों ने कहा कि पापा ने पहले मम्मी को मारा था। उन्हें छत पर भेज दिया। बाद में उनसे कहा कि मम्मी नींद की गोली खाकर सो रही हैं। उन्हें जगाना नहीं। इस कारण वो रातभर मां के शव के पास बैठी रहीं। पापा ने हमारी मम्मी को दूर कर दिया है। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। पुलिस अंकल पापा को सजा दिलाना। पुलिस से वो यही कहती नजर आईं। तीनों बेटियां अभी नानी के पास रह रही हैं। वह बार-बार मां की याद में रोने लगती हैं। उन्हें परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Husband Killed Wife Arrests By Agra Police
प्रियंका हत्याकांड: परिवार में मासूम बेटियां और घर के बाहर बैठे प्रियंका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर डाल रहा था पोस्ट 
आरोपी धर्मेंद्र घर से भागने के बाद पुलिस को कॉल कर रहा था। मगर, कुछ देर बाद ही मोबाइल बंद कर लेता था। इससे उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जब भी कॉल करता था, उसकी लोकेशन आवास विकास की आई थी। उधर, फेसबुक पर भी पत्नी के शव का फोटो डालकर टिप्पणी कर रहा था। बेटियों का ख्याल रखने के बारे में कह रहा था। हत्या करने के बाद वह दूर नहीं गया। उसके पास खाना खाने तक के लिए रुपये नहीं थे। इस कारण सेंट्रल पार्क के पास ही मजदूरों की तरह रह रहा था। मगर, पकड़ लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed