फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में खोए 'लड्डू गोपाल' बरेली में मिले, अमर उजाला पर खबर पढ़ श्रद्धालु ने किया फोन

Sun, 04 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
mathura news: delhi devotee found her laddu gopal in bareilly
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में खोए लड्डू गोपाल बरेली में मिल गए हैं। उनकी सेवा थाना प्रेम नगर स्थित मॉडल टाउन में मेवा व्यवसायी राजकुमार के घर हो रही है। रविवार को व्यवसायी की पत्नी ने फोन कर यह जानकारी दी। बता दें कि दिल्ली की भक्त अपने लड्डू गोपाल को लेकर बांकेबिहारी के दर्शन करने आई थी। इसी दौरान लड्डू गोपाल खो गए। भक्त ने लड्डू गोपाल को ढूंढने पर 11 हजार रुपये इनाम देने के पोस्टर चस्पा किए थे।  

mathura news: delhi devotee found her laddu gopal in bareilly
लड्डू गोपाल के भक्त ने वृंदावन में चस्पा किए थे यह पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अखबार और पोर्टल पर वृंदावन में 'लड्डू गोपाल' के खोने का समाचार प्रकाशित हुआ। इसमें दिल्ली के रमेश नगर निवासी भक्त भव्या के लड्डू गोपाल श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान खो जाने और उनकी तलाश के लिए 11 हजार रुपये के नकद इनाम के पोस्टर चस्पा किए जाने का उल्लेख है। 
mathura news: delhi devotee found her laddu gopal in bareilly
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला में प्रकाशित खबर को पढ़ने के बाद बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र स्थित मॉडल टाउन निवासी संगीता पत्नी राजकुमार ने फोन मिलाकर वृंदावन में खोए लड्डू गोपाल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भव्या को बताया कि आपके लड्डू गोपाल हमारे घर पर हैं। उनकी सेवा वे घर पर नियमित कर रही हैं। जब चाहें अपने लड्डू गोपाल को बरेली से ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura news: delhi devotee found her laddu gopal in bareilly
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
संगीता ने बताया कि एकादशी को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन दौरान किसी महिला ने उन्हें ठाकुरजी को एक मिनट पकड़ने के लिए कहा था। भीड़ इतनी थी कि इसके बाद उस महिला का कोई पता नहीं चल सका। लड्डू गोपाल वापस करने के लिए मंदिर के बाहर बैठकर भी काफी समय तक वे इंतजार करती रहीं। 
विज्ञापन
mathura news: delhi devotee found her laddu gopal in bareilly
वृंदावन की गली - फोटो : अमर उजाला
संगीता नौ दिन वृंदावन रहीं, तब भी उस महिला की तलाश में रहीं। एक अप्रैल को ही वह बरेली लौट गईं। संगीता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनके लड्डू गोपाल भी रेल में खो गए थे। काफी तलाश के बाद नहीं मिल सके तो लगा कि श्रीबांकेबिहारी ने उन्हें फिर मिला दिया है, लेकिन ये लड्डू गोपाल तो दिल्ली की भव्या के हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed