फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी का गला काटा, फिर भी न भरा मन तो...लाश के साथ की ऐसी बर्बरता, देखकर दहल गया लोगों का दिल

Tue, 18 Feb 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 11:56 AM IST
सार

पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत विवाहिता को जान देकर चुकानी पड़ी। पति ने बेरहमी से उसकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
husband first cut wife's throat and then attacked dead body several times with a sickle
पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के कुर्राचित्तरपुर स्थित गांव करोंधना में पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। वो दो दिन पहले ही पत्नी को उसके मायके से लेकर आया था। घर लाने के बाद पत्नी के गले को फसल काटने वाली दरांती से काट दिया। उसके जमीन पर गिरने के बाद भी उसका दिल नहीं भरा, तो दरांती से ही पेट पर एक के बाद एक कई वार किए। 


दुकान पर भेज दिए थे बच्चे
कातिल पति ने इससे पहले बच्चों को टॉफी लेने के बहाने दुकान पर भेज दिया। हत्या करने  के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। विवाहिता की मौत से आक्रोशित होकर उन लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस के मुताबिक, मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने हत्या की है।

 
Trending Videos
husband first cut wife's throat and then attacked dead body several times with a sickle
विलाप करतीं घर की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डाैकी के गांव वाजिदपुर स्थित आसे का पुरा निवासी पुष्पा उर्फ राधा (32) की शादी 14 साल पहले गांव करोंधना स्थित बाग खिन्नी निवासी केशव कुशवाहा के साथ हुई थी। केशव खेतीबाड़ी करता है। उनके 2 बेटे 7 वर्षीय मोनू और 6 वर्षीय दीपू और 1 बेटी 8 वर्षीय मोनिका है। परिजनों ने बताया कि पति आए दिन झगड़ा करता था। इस पर पुष्पा बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। कुछ महीने से मायके में ही रह रही थी।

 
husband first cut wife's throat and then attacked dead body several times with a sickle
घर पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को केशव ससुराल पहुंचा। पत्नी को घर ले जाने की बात कही। इस दाैरान विवाद भी हुआ। तब केशव ने पत्नी को अच्छी तरह से रखने का वादा किया। इस पर रविवार को बच्चे और पत्नी उसके साथ घर आ गए। सोमवार की शाम 6 बजे पति घर में आया। उसने बच्चों को रुपये दिए। दुकान से टाॅफी लाने भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband first cut wife's throat and then attacked dead body several times with a sickle
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कहासुनी करने लगा। आरोप है कि विरोध पर केशव दरांती ले आया। उसने पुष्पा की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वह गिर गई। उसके गिरने पर भी केशव नहीं माना। उसके पेट पर भी दरांती से कई प्रहार किए। बच्चों के आने पर आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। उधर, मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। केशव के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
 
विज्ञापन
husband first cut wife's throat and then attacked dead body several times with a sickle
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तारी के लिए टीम लगी
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि महिला की घर में हत्या की गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। हत्या के पीछे पत्नी के पति के अवैध संबंध का विरोध करने का आरोप लगाया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed