फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, निशुल्क मिला प्रवेश

Mon, 15 Aug 2022 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Huge crowd of tourists Tourists visited the Taj Mahal on Independence Day
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लहराया। स्मारकों पर भी आजादी के जश्न की धूम रही। ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में सैलानियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। इसके कारण ताजमहल में सारे रिकॉर्ड टूट गए। निशुल्क प्रवेश के चलते हर दिन 50 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। 15 अगस्त को स्मारकों में निशुल्क प्रवेश का अंतिम दिन है। इसके चलते सोमवार सुबह से ही ताजमहल में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर्यटक आजादी के जश्न में सराबोर दिखाई दिए। कई पर्यटक केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे। स्मारक में भीड़ के कारण व्यवस्थाएं फेल हो गईं। रॉयल गेट से ताज के मुख्य गुंबद तक पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे थे। आगरा किला, सिकंदरा और एत्माद्दौला स्मारकों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।   

Huge crowd of tourists Tourists visited the Taj Mahal on Independence Day
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल में एक सप्ताह से 50 से 80 हजार तक पर्यटक रोजाना पहुंच रहे हैं। एएसआई ने भीड़ के दबाव के चलते मुख्य गुंबद पर सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया। मगर सैलानियों के सैलाब में कोई कमी नहीं आई।
Huge crowd of tourists Tourists visited the Taj Mahal on Independence Day
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने ताज का दीदार किया। सोमवार को भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। भीड़ नियंत्रित करने में एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Huge crowd of tourists Tourists visited the Taj Mahal on Independence Day
ताजमहल में सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के सेंट्रल टैंक में सैलानी घुस गए। सेल्फी लेते रहे, वहीं पार्कों में भी घूमते रहे। दोनों ही स्थानों पर सैलानियों का प्रवेश वर्जित है, मगर भीड़ के कारण काफी लोगों ने प्रतिबंधित स्थलों पर ही मौज मस्ती की। 
विज्ञापन
Huge crowd of tourists Tourists visited the Taj Mahal on Independence Day
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। स्मारक के अंदर भी यही नजारा दिखाई दिया। मुख्य गुंबद को छोड़कर स्मारक में हर तरफ पर्यटक भी दिखाई दिए। भीड़ के चलते बच्चे और बुजुर्ग पर्यटक बेहाल हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed