फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: ताजनगरी में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, भारत माता की जय-जयकार, तस्वीरों में देखें आजादी का जश्न

Mon, 15 Aug 2022 02:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
Agra celebrates Independence Day 2022 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Campaign
ताजनगरी में आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत ताजनगरी ने फिर इतिहास रचा है। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर शहर के प्रमुख चौराहों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान जो जहां था, 52 सेकेंड के लिए वहीं पर रुक गया। इन आयोजनों में बच्चे, युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ हिस्सेदारी की। आगरा कॉलेज मैदान से युवाओं ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोषों के साथ बाइक रैली निकाली। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर अनुशासित बाइकर्स का देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। इसके साथ ही विद्यालयों से लेकर शहर की कॉलोनियों में भी ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। 52 सेकेंड तक शहर से लेकर देहात तक 'जन-गण-मन' गूंजता रहा। वहीं कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।



Agra celebrates Independence Day 2022 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Campaign
बाइक रैली में शामिल युवा - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आगरा कॉलेज मैदान से सद्भावना बाइक रैली सोमवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई। मोटरसाइकिलों पर युवा तिरंगा हाथ में लिए और भारत माता का जयकारा लगाते हुए सड़क पर निकले। 
Agra celebrates Independence Day 2022 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Campaign
आगरा कॉलेज से रवाना हुई रैली - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान से मुख्य अतिथि शहर के प्रख्यात चिकित्सक न्यूरोलोजिस्ट डॉ. नरेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली के दौरान लोगों के कदम थम गए और साथ में भारत माता की जय और वंदेमातरम् का उद्घोष करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra celebrates Independence Day 2022 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Campaign
आगरा में निकाली गई बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
दीवानी चौराहा से वापस लौटकर रैली आगरा कॉलेज मैदान राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। बाइक रैली में रॉयल एनफील्ड के एरिया सेल्स मैनेजर अमित गोयल, मार्केटिंग हेड सिमरनजीत सिंह, बेस्ट राइडर्स के अमित समाधिया समेत कई युवा शामिल हुए। 
विज्ञापन
Agra celebrates Independence Day 2022 with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Campaign
आजादी का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत  ताजनगरी तिरंगामय हो गई। हर घर और इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। लोगों ने अपने-अपने वाहनों पर भी तिरंगा लगाया।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed