आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कमिश्नरी चौराहा से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर चौराहे पर ही बने सेल्फी प्वाइंट का अनावरण किया। इसके बाद केसरिया, सफेद व हरे रंग के 75 गुब्बारों को हवा में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे सीएम योगी पीएसी मैदान में निर्माणधीन डिपो में पहुंचे। यहां उन्होंने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने उन्हें नक्शों के माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में बताया। फिर सीएम ने स्टेबलिंग यार्ड में रिमोट दबाकर मेट्रो ट्रेन का वर्चुअल अनावरण किया। आगरा में पहले कॉरिडोर पर यलो लाइन मेट्रो चलेगी। गुजरात में ट्रेन का निर्माण हो रहा है।
CM Yogi Agra Visit: सीएम योगी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी, उड़ाए 75 गुब्बारे, गूंजे भारत माता के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन