फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक

Sun, 11 Nov 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 11 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
huge crowd of tourist gathered at taj mahal on saturday
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की छुट्टियों में शनिवार को ताजमहल देखना पर्यटकों को भारी पड़ गया। शनिवार शाम को ताज के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर भीड़ बढ़ी तो हालात बेकाबू हो गए और प्रवेश के लिए मारामारी शुरू हो गई। एक ही गेट से निकास और प्रवेश की मारामारी के बीच सीआईएसएफ जवानों ने पर्यटकों की पिटाई कर दी। किसी का गला पकड़ा तो किसी पर थप्पड़ बरसा दिए। 

तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक

huge crowd of tourist gathered at taj mahal on saturday
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट टिकट काउंटरों से 42,910 टिकट बेचे गए। इतने ही टिकट आन लाइन बिके। काउंटरों पर पूरे दिन भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा बेकाबू हालात पश्चिमी गेट काउंटर के रहे, जहां टिकट और प्रवेश की कतार एक साथ होने के कारण मारामारी ज्यादा रही। 

तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक

huge crowd of tourist gathered at taj mahal on saturday
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
शाम को सूर्यास्त से पहले ताजमहल के गेट बंद होने पर पर्यटकों के बीच प्रवेश की हड़बड़ी रही। इसी बीच सीआईएसएफ जवान के साथ धक्कामुक्की हो गई। गेट पर तैनात जवान ने पर्यटकों को बाहर धकेला और इसी दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिए। कई पर्यटकों का गला पकड़ कर उन्हें बाहर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक

huge crowd of tourist gathered at taj mahal on saturday
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
ताज में प्रवेश के लिए मारामारी इस कदर रही कि पूर्वी गेट की कतार दक्षिणी गेट के कुत्ता पार्क तक पहुंच गई। परेशान पर्यटक कई घंटे तक इन कतारों में लगे रहे तो कोई थककर वहीं बैठ गया तो कई वहां से टिकट के बाद भी ताज देखे बिना ही लौट आए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक

huge crowd of tourist gathered at taj mahal on saturday
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बच्चों की संख्या ज्यादा थी, जिस वजह से हजारों बच्चे भूखे प्यासे कतार में ही लगे रहे। शाम को जब उन्हें प्रवेश मिला तो वह सेंट्रल टैंक से फिर कतार में लग गए। चमेली फर्श से लेकर मुख्य गुंबद तक डेढ़ किमी लंबी कतार ताज के अंदर ही थी। पश्चिमी गेट की ओर प्रवेश की कतार नीम तिराहा तक लगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed