फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोतल के ढक्कन के लिए महिला ने जोखिम में डाली जान, तस्वीरें देख सहम गए लोग

Sat, 10 Nov 2018 03:10 PM IST
योगेश कुशवाह, अमर उजाला, आगरा
योगेश कुशवाह, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Woman risked for bottle lid at agra fort railway station
ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
छोटी सी गलती से कई दफा जान पर बन आती है। इसी तरह का नजारा शुक्रवार को आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर देखने को मिला। बच्चे की दूध की बोतल का ढक्कन लेने के लिए महिला ने अपनी जान जोखिम में डाल दी, जिससे वो हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें...

बोतल के ढक्कन के लिए महिला ने जोखिम में डाली जान, तस्वीरें देख सहम गए लोग

Woman risked for bottle lid at agra fort railway station
ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज पर आगरा फोर्ट स्टेशन पर भारी भीड़ थी। दो महिलाएं चलती भरतपुर पैसेंजर पर बैठने के लिए दौड़ी। इनमें एक के हाथ में अटैची और दूध की बोतल थी। दूसरी महिला की गोद में बच्चा था। हालांकि तभी ट्रेन रुक जाती है और दोनों महिलाएं उसमें चढ़ जाती हैं, लेकिन इस दौरान दूध की बोतल का ढक्कन प्लेटफार्म पर ही गिर जाता है। 

बोतल के ढक्कन के लिए महिला ने जोखिम में डाली जान, तस्वीरें देख सहम गए लोग

Woman risked for bottle lid at agra fort railway station
ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फंसी महिला की साड़ी - फोटो : अमर उजाला
महिला ट्रेन से उतर कर ढक्कन उठा लेती है, तभी ट्रेन चलने लगती है। इसके बाद महिला ने दौड़ते हुए चलती ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में चढ़ने की कोशिश की, मगर ट्रेन ने कुछ रफ्तार पकड़ ली थी। महिला ने डिब्बे के दरवाजे के हैंडल को पकड़ा मगर उसका पैर फिसल गया, साड़ी उलझी। वो ट्रैक पर गिरने से बाल-बाल बच गई। प्लेटफार्म पर खड़े लोगों की चीख निकल पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोतल के ढक्कन के लिए महिला ने जोखिम में डाली जान, तस्वीरें देख सहम गए लोग

Woman risked for bottle lid at agra fort railway station
महिला की मदद को दौड़ता आरपीएफ का जवान - फोटो : अमर उजाला
उधर, महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलते देखकर आरपीएफ के जवान ने भी दौड़ लगा दी, लेकिन तब तक वह कोच में सवार हो गई। जरा सी लापरवाही से महिला की जान भी जा सकती थी। 
विज्ञापन

बोतल के ढक्कन के लिए महिला ने जोखिम में डाली जान, तस्वीरें देख सहम गए लोग

Woman risked for bottle lid at agra fort railway station
महिला की मदद को दौड़ता आरपीएफ का जवान - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ जवान का कहना था कि लोग इस तरह की गलतियां अकसर करते हैं। यह घटना आगरा फोर्ट स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण से चंद मिनट पहले की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed