फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः दीदार को लगती है लंबी कतार, छुट्टियों में अव्यवस्थाएं अपार

Wed, 30 Oct 2019 03:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Oct 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Huge Crowd at Tajmahal Ticket Problom on Holidays India News
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भी इस सफेद पत्थर के दीदार के लिए रोमांचित रहते हैं। लेकिन, जब भी छुट्टियों का अवसर आता है। यहां दीदार करना पर्यटकों के लिए बहुत भारी पड़ जाता है।
Huge Crowd at Tajmahal Ticket Problom on Holidays India News
ताजमहल पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के बाद भाई दूज पर मंगलवार को ताजमहल पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। मंगलवार को करीब 35 हजार पर्यटकों ने संगमरमरी स्मारक को निहारा। इतने संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से स्मारक पर अव्यवस्थाएं हुईं। टिकट खिड़की के साथ ही पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश गेट पर लंबी लाइन लग गई। घंटों इंतजार के बाद स्मारक में प्रवेश मिल सका। पर्यटकों के बीच नोकझोंक भी हुई।
Huge Crowd at Tajmahal Ticket Problom on Holidays India News
ताजमहल - फोटो : Self
मंगलवार के दिन साढ़े तीन हजार विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। वहीं पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लग गईं। टिकट लेने के बाद भी वे घंटों बाद प्रवेश कर सके। सुबह दस बजे के बाद ताज पर भीड़ बढ़नी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Crowd at Tajmahal Ticket Problom on Holidays India News
टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
टर्न स्टाइल गेटों पर काफी देर तक प्रवेश न मिलने से कुछ पर्यटकों ने विरोध भी जताया। स्मारक के अंदर भी पर्यटकों का जमघट लगा रहा। स्थिति यह थी कि डायना सीट पर फोटो खिंचवाने के लिए भी काफी देर इंतजार करना पड़ा। शाम को तक स्मारक पर यही स्थिति रही।
विज्ञापन
Huge Crowd at Tajmahal Ticket Problom on Holidays India News
श्रीराम नाम का झंडा थामे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार दोपहर को पर्यटकों का एक ग्रुप श्रीराम नाम का झंडा लेकर पहुंचा। पश्चिमी गेट पर जैसे ही ये ग्रुप पहुंचा तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। ग्रुप में अधिकांश महिलाएं थीं। प्रवेश देने से रोके जाने पर महिलाओं ने विरोध जताया। कहा कि वह धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि पहचान के लिए इस झंडे को लाए हैं। ताकि ग्रुप का कोई सदस्य भीड़ में यदि इधर-उधर हो भी जाए तो वह झंडे देखकर उसके पास आसानी से पहुंच जाए। यह ग्रुप बरेली से आया था। मगर, सुरक्षाकर्मियों ने उनकी एक सुनी। झंडे को बाहर ही रखवा दिया। इसके बाद ही उन्हें स्मारक में प्रवेश दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed