फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर आए पति को चोखे में मिलाकर खिलाईं नींद की गोलियां, सोते ही पत्नी ने काट दिया गला

Sat, 04 Apr 2020 09:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Apr 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Horrible Murder Husband Throat Slit Crime News
मृतक विक्रम का फाइल फोटो, हत्यारोपी पत्नी रानी - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में पांच दिन पहले नोएडा से गांव खांडा स्थित अपने घर आए विक्रम सिंह की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी रानी और उसकी बुआ के बेटे अनिकेत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात आई है। विक्रम को इसका शक हो गया था।
Horrible Murder Husband Throat Slit Crime News
विक्रम सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विक्रम नोएडा के सेक्टर-6 में एक निजी कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में घर आ गया। इसके लिए 50 किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा था। उसकी पत्नी रानी की बुआ भी गांव खांडा में रहती है। बुधवार की रात विक्रम खाना खाकर अपनी पत्नी रानी के साथ अपने कमरे में गया। जबकि उसकी मां कृपा देवी मकान के ऊपर बने कमरे में सो रही थी।
Horrible Murder Husband Throat Slit Crime News
विक्रम की मौत के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
विक्रम की मौसी भी गांव में ही रहती है। उसका छोटा भाई मौसी के यहां सो रहा था। रात डेढ़ बजे रानी चीखते हुए दौड़कर सास कृपा देवी के पास पहुंची और बोली कि विक्रम ने फांसी लगा ली है। कृपा देवी ने नीचे आकर देखा तो विक्रम लहूलुहान हालत में पड़ा था। घर में मची चीख-सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। रानी ने फिर से यही बताया कि विक्रम ने फांसी लगाकर जान दी है जबकि उसकी गर्दन लहूलुहान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible Murder Husband Throat Slit Crime News
विक्रम की मौत के बाद घर के बाहर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शक के आधार पर पहले रानी और फिर उसकी बुआ के लड़के अनिकेत उर्फ प्रताप पुत्र धर्मवीर को हिरासत में ले लिया। विक्रम के पिता सुरेंद्र सिंह ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरहन थाना के प्रभारी ने बताया कि रानी देवी और प्रताप के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Horrible Murder Husband Throat Slit Crime News
बरहन पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि बुधवार की रात 11:00 बजे रानी ने अपने पति विक्रम को आलू के चोखे में नींद की आठ गोलियां मिलाकर खिलाईं थीं। इससे रात करीब एक बजे विक्रम को बेचैनी हुई, तो उसने उठकर अंगूर खा लिए। इसके बाद जैसे ही वह सोया, कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed