फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमणरेती आश्रम में फूलों संग बरसा अबीर-गुलाल, होली के रंगों से सराबोर भक्त हुए निहाल

Fri, 28 Feb 2020 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Holi 2020 Celebration In Raman Reti Mandir Vrindavan
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम स्थित ठाकुर रमण बिहारी का आंगन बृहस्पतिवार को होली के रंगों से सतरंगी हो गया। प्रिया-प्रियतम ने भक्तों संग होली खेली और उन्हें प्रेम रस के रंग में रंग दिया। ठाकुरजी के आंगन में बरसते होली के प्रेम रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु निहाल हो गए। 
Holi 2020 Celebration In Raman Reti Mandir Vrindavan
होली के रंगों में सराबोर होकर नाचे भक्त - फोटो : Amar Ujala
ठाकुर रमण बिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को देश-दुनिया से आए भक्तों ने अपने आराध्य के साथ होली खेली। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी में गजब का उत्साह था। हर कोई इस प्रेम रंग की वर्षा से आनंदित हो रहा था। 
Holi 2020 Celebration In Raman Reti Mandir Vrindavan
युगल स्वरूपों के साथ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज - फोटो : Amar Ujala
सुबह कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव के शुभारंभ में छोटे ठाकुर की रास मंडली के कलाकारों ने होली रास की मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। होली के गीतों और रसियाओं पर लठामार होली की अपनी प्रस्तुति से उपस्थित संतों और भक्तजनों को आनंदित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2020 Celebration In Raman Reti Mandir Vrindavan
फूलों की होली - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद जिस क्षण का भक्तों को इंतजार था, वो घड़ी आ गई। मंच पर कलाकारों ने फूलों की होली का आनंद बिखेरा। भक्त भी इस आनंद को लूटने के लिए रमणबिहारी के जयकारे लगाने लगे। 
विज्ञापन
Holi 2020 Celebration In Raman Reti Mandir Vrindavan
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
ठाकुरजी का आंगन ठाकुर रमणबिहारी लाल की जय और राधारानी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। उड़ते अबीर-गुलाल से पूरा मंदिर परिसर ऐसा लग रहा था मानो इंद्रधनुष ने रंग बिखेर दिए हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed