फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी: कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करेंगे योगी आदित्यनाथ, ऐसे होगी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 22 Aug 2019 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Aug 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
High alert regarding Janmashtami Mathura district divided into 22 sectors
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार मथुरा हाई अलर्ट पर रहेगा। पूरे जिले को 22 सेक्टरों में विभाजित करते हुए 90 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटी गई है। इनके अलावा वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव और गोकुल के प्रमुख मंदिरों में 3-3 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
High alert regarding Janmashtami Mathura district divided into 22 sectors
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
इस बार खास उत्सव का रूप लेने जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मथुरा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आगमन भी बड़ा कारण है। इन स्थितियों को देखते हुए जनपद को 22 सेक्टरों में बांट दिया गया है।
High alert regarding Janmashtami Mathura district divided into 22 sectors
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर तैनात सुरक्षा बल का जवान - फोटो : अमर उजाला
16 सेक्टर श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र के लिए बनाए गए हैं। यह सेक्टर तीन जोन में बंटे होंगे। रेड जोन श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर रहेगा, जिसमें 7 सेक्टर बनाए गए हैं, जबकि यलो जोन में तीन और ग्रीन जोन में छह सेक्टर बनाए गए हैं। इनके अलावा प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश, वृंदावन में बांकेबिहारी, इस्कॉन, नंदगांव, गोवर्धन और गोकुल के प्रमुख मंदिरों में भी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिरों के अलावा शहर के प्रमुख चौराहा, प्रवेश द्वार तथा जन्मोत्सव स्थल रामलीला मैदान पर भी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
High alert regarding Janmashtami Mathura district divided into 22 sectors
योगी आदित्यनाथ - फोटो : google
मुख्यमंत्री 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आएंगे। करीब तीन घंटे यहां जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अब तक मिली प्रशासनिक सूचना के अनुसार 24 अगस्त को करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ जाएंगे।
 
विज्ञापन
High alert regarding Janmashtami Mathura district divided into 22 sectors
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
करीब 3:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे। इसके बाद श्रीरामलीला मैदान में आयोजित जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान जनपद की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। हालांकि प्रशासन मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम की तैयारियां भी करते हुए चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed