{"_id":"612f0b5a8ebc3e35f95d08f2","slug":"heavy-rainfall-causes-severe-waterlogging-in-several-parts-of-mathura-city-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura Rain: मथुरा में मानसून: कान्हा की नगरी में झमामझ बारिश से जलभराव, कई वाहन फंसे, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Rain: मथुरा में मानसून: कान्हा की नगरी में झमामझ बारिश से जलभराव, कई वाहन फंसे, देखिए तस्वीरें
Wed, 01 Sep 2021 10:51 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
मथुरा बारिश: बारिश के कारण हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
नंदोत्सव के दिन कान्हा की नगरी में चारों ओर जलभराव हो गया। तमाम रास्ते पानी से लबालब हो गए। कुछ जगह पर वाहन भी फंस गए। कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश ने प्रशासन के सभी इंतजामों की पोल खोल दी। भारी बारिश के कारण जो जहां था, वो वहीं पर ठहर गया। उधर, जन्मोत्सव-नंदोत्सव की खुशी में डूबे लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ भी उठाया। मानसून की बारिश ने एक ओर जहां उमस और गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं दूसरी ओर जलभराव के चलते लोग परेशान रहे।
मथुरा: पानी में फंसी कार
- फोटो : एएनआई
पिछले कुछ दिनों से बादल तो छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, थोड़ी ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि बहुत तेज बारिश तो नहीं थी लेकिन श्रद्धालुओं को भिगोने के लिए काफी रही। रात में भी बादल छा गए। मंगलवार को सवेरे से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई ।
मथुरा: बारिश का पानी
- फोटो : एएनआई
चार घंटे शाम तक बारिश होती रही। बीच में कहीं कम तो कही तेज बारिश से नगर निगम की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि बारिश शुरू होते ही टीम नए और पुराने बस स्टैंड के पास रेलवे पुल के नीचे पानी को समय से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा: जलभराव के बीच से निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
यहां रहा जलभराव:
होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, पुराना बस अड्डा, डींग गेट, नया बस अड्डा भूतेश्वर रोड, अनाज मंडी, बीएसए के पीछे कॉलोनियां, एनएच के सर्विस रोड समेत विभिन्न स्थानों पर जलभराव की शिकायतें रहीं।
होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, पुराना बस अड्डा, डींग गेट, नया बस अड्डा भूतेश्वर रोड, अनाज मंडी, बीएसए के पीछे कॉलोनियां, एनएच के सर्विस रोड समेत विभिन्न स्थानों पर जलभराव की शिकायतें रहीं।
Heavy rainfall causes severe waterlogging in several parts of Mathura city pic.twitter.com/gNIitMe9hi
— ANI UP (@ANINewsUP) September 1, 2021
विज्ञापन
मथुरा की सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे पुलिया धंसी, महाकौशल सहित कई ट्रेन हादसे से बचीं
बाद रेलवे स्टेशन के निकट की पुलिया धंस गई। इससे यहां से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेन हादसे से बच गईं। महाकौशल इस हादसे से चंद मिनटों की दूरी पर रुकवाई गई। रेलवे अधिकारियों ने पुलिया धंसने की जानकारी लगते ही आगरा-मथुरा ट्रैक से गुजरने वालीं करीब दो दर्जन ट्रेनों को रुकवा दिया। इंजीनियरों की टीम ने करीब सवा नौ बजे ट्रैक को पूर्ण रूप से चालू करवाया। इससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
बाद रेलवे स्टेशन के आउटर के पास किलो मीटर संख्या 1387, 33, 29 के पास अप रूट पर रेलवे ट्रैक के नीचे बनी गंदे नाले की पुलिया धंस गई। इसकी जानकारी लगते ही 4:25 बजे गैंगमैन ने जानकारी अधिकारियों को दी। इस दौरान महाकौशल एक्सप्रेस पुलिया से चंद मिनटों की दूरी पर थी। आनन फानन ट्रेन को बाद स्टेशन के आउटर पर रोका गया।