{"_id":"5ccab2f8bdec22076e31960d","slug":"health-tips-to-avoid-heat-stroke-and-another-diseases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में अपनी और बच्चों की सेहत का रखें विशेष ख्याल, बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में अपनी और बच्चों की सेहत का रखें विशेष ख्याल, बरतें ये सावधानियां
Thu, 02 May 2019 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
चेहरा ढंककर घर जाते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
पूरे ब्रज में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल है। गर्मी में बीमारियां का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। गर्मी में घर से बाहर जा रहे तो एक गिलास पानी जरूर पीकर निकलें, संभव हो तो साथ में पानी की बोतल ले जाना न भूलें। चिकित्सक मानते हैं कि हर घंटे में 200 से 300 मिली तरल पदार्थ पीने से हीट स्ट्रोक और डि-हाइड्रेशन से काफी हद तक बचा जा सकता है।
Trending Videos
गर्मी में प्यास बुझाते मासूम बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम बताते हैं कि गर्मी में पसीना निकलने से पानी की कमी होती है, तेज धूप में जाने से हीट स्ट्रोक, डि-हाइड्रेशन की शिकायत आम रहती है। हर घंटे में तरल पदार्थ लेने से इन बीमारियों से बचाव होता है।
गर्मी से पर्यटक भी हो रहे बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
हीट स्ट्रोक में हाथ-पैरों में दर्द रहता है। तेज बुखार के साथ चक्कर आते हैं। डि-हाइड्रेशन में बीपी कम होने के साथ पेशाब कम आता है। चक्कर आने की समस्या रहती है, मुंह भी सूखने लगता है। ऐसी स्थिति पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में स्कूल से वापस लौटते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
यह बरतें सावधानी:
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नीबू पानी खूब पीएं।
- चिकनाईयुक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।
- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नीबू पानी खूब पीएं।
- चिकनाईयुक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।
- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
दोपहर को सड़कों पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आगरा पूरे प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार दोपहर को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद ही आसमान से आग बरसती महसूस हुई। दोपहर एक बजे से चार बजे के बाद तापमान सबसे ज्यादा रहा। दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को लाल कर दिया।
इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।
इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।