{"_id":"668658eebfc02cf03e0df2f2","slug":"hathras-stampede-case-bodies-were-covered-in-mud-they-suffocated-due-to-dirt-getting-into-their-ears-and-nose-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: कीचड़ में सने थे शव, नाक-कान में गंदगी भरने से घुट गया दम; लाशों का ऐसा हाल देख सिहर उठे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: कीचड़ में सने थे शव, नाक-कान में गंदगी भरने से घुट गया दम; लाशों का ऐसा हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
Thu, 04 Jul 2024 02:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस हादसे की विभीषिका की गवाही कीचड़ में सने शव बयां कर रहे थे। डॉक्टरों ने जब पोस्टमार्टम किया तो वो भी सिहर गए। शव कीचड़ में सने थे। नाक, कान में गंदगी भरी थी। पसलियां टूटकर फेफड़ों में समा गई थीं। खून भी भर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश की मौत दम घुटने से हुई है।
हाथरस भगदड़ मामला
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम में 21 शवों का पोस्टमार्टम हुआ। ये सभी महिलाएं हैं। इनकी उम्र 35 से 70 साल रही। पोस्टमार्टम के लिए 8 डॉक्टरों की टीम लगी रही। पहला शव मंगलवार की शाम 7 बजे आ गया था, 9 बजे पोस्टमार्टम हो गया।
बाबा की पिंक आर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
रात डेढ़ बजे 9 शव लेकर बस आईं। इसके बाद एंबुलेंस में शव आते गए। बुधवार की दोपहर 1 बजे तक पोस्टमार्टम हुआ। करीब 16 घंटे में 21 शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : पीटीआई
चिकित्सकों ने बताया कि शवों की हालत बहुत खराब थी। कीचड़, मिट्टी से शरीर सना था। सिर, हाथ-पैर, छाती समेत अलग-अलग जगह की एक से अधिक हड्डियां टूटीं थीं।
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : पीटीआई
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह दम घुटने और शॉक एंड हेमरेज मिली है। 15 की दम घुटने से मौत हुई है। 3 के पसली फेफड़ों में घुसने से शॉक एंड हेमरेज और 3 के सिर में चोट लगने से ब्रेन हेमरेज हो गया था।