फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के पास बना है हाथीखाना, संरक्षित स्थल की बुनियाद हो रही मजबूत, जानिए इसका रोचक इतिहास

Thu, 25 Feb 2021 12:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Hathi Khana History Near Tajmahal
हाथी पर चल रहा है संरक्षण का कार्य - फोटो : अमर उजाला
 ताजमहल पूर्वी गेट के पास ताज टैनरी की ओर हाथीखाना की बुनियाद को मजबूत करने का काम 350 साल बाद शुरू हुआ है। मुगलकाल में ताजमहल के निर्माण के  दौरान हाथियों को इसी जगह पर बांधा गया था। दो साल पहले एएसआई ने हाथीखाना को संरक्षित घोषित किया। उससे पहले यह इमारत बेहद जर्जर हो चुकी थी। चार फुट मोटी हाथीखाना की दीवारों में से तीन फुट तक ईंटें निकाल ली गईं, जिन्हें संरक्षण के दौरान लगाया जा रहा है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने हाथीखाना का संरक्षण शुरू किया है। पहले चरण में बुनियाद को मजबूत करने का काम चल रहा है। इसकी दीवारों पर ईंटें लगाने का काम जारी है। पहले चरण में 20 लाख रुपये खर्च होंगे। अप्रैल तक यह काम खत्म कर लिया जाएगा। एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में हाथीखाना को संरक्षित करने का काम पहली बार किया जा रहा है।
Hathi Khana History Near Tajmahal
हाथीखाना में संरक्षण कार्य करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पड़ गया नाम हाथीखाना
ताजमहल के गुंबद तक संगमरमर के बड़े-बड़े पत्थरों को पहुंचाने के लिए हाथियों का इस्तेमाल किया गया था। ताज टैनरी के आगे तक मुख्य गुंबद से रैंप बनाई गई थी। ताज टैनरी के पास इन हाथियों को जहां बांधा गया, उस जगह का नाम हाथीखाना पड़ गया। यहां बड़े गुंबद वाली इमारत के पास बड़ा मैदान है, जो ताज टैनरी तक बना हुआ है। हाथीखाना के बाद ही मिट्टी के ऊंचे ऊंचे टीले हैं, जिन्हें ताज के लिए बनाई गई रैंप में इस्तेमाल किया गया था। 
 
Hathi Khana History Near Tajmahal
हाथी खाना के संरक्षण का कार्य करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण में होगा छत का काम
हाथीखाना को कुछ समय पहले ही संरक्षित घोषित किया गया है। यह बेहद जीर्ण शीर्ण हालत में था, जिस वजह से इसकी बुनियाद मजबूत करने का काम सबसे पहले करेंगे। जमीन से पांच फीट ऊंचाई तक दीवारों से निकली ईंटों को लगा रहे हैं, फिर दूसरे चरण में छत का काम करेंगे। वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathi Khana History Near Tajmahal
महताब बाग के पास ग्यारह सीढ़ी स्मारक - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग के पास ग्यारह सीढ़ी स्मारक स्थित है। यह एक खगोल वेधशाला का भग्नावशेष है। जोकि मुगल शासक हुमायूं द्वारा बनवाई गई थी। पर्यटक महताब बाग तो आते हैं लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यहां तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
Hathi Khana History Near Tajmahal
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास महताब बाग से पर्यटकों के लिए शरद पूर्णिमा की रात में ताजमहल देखने की व्यवस्था की गई है। यहां बहुत ही कम दरों पर टिकट उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed