{"_id":"5f6f0a3f8ebc3e9b935920cb","slug":"handicraft-business-worth-eight-lakh-rupees-in-four-days-after-taj-mahal-reopens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘मुहब्बत की इमारत’ खुली तो बिके छह लाख के छोटे ‘ताजमहल’, चार दिन में आठ लाख का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुहब्बत की इमारत’ खुली तो बिके छह लाख के छोटे ‘ताजमहल’, चार दिन में आठ लाख का कारोबार
Sun, 27 Sep 2020 10:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
मार्बल के बने ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल को खुले चार दिन बीत चुके हैं। अब तक लगभग आठ लाख रुपये का मार्बल हैंडीक्राफ्ट बिक चुका है। जिसमें छह लाख के छोटे ताजमहल और दो लाख के अन्य सामान शामिल हैं। हालांकि बिक्री के लिहाज से हालात अभी भी ठीक नहीं है। सामान्य दिनों की तुलना यह आंकड़ा 20 फीसदी ही है। कई एंपोरियम में बोहनी तक नहीं हुई है।
एंपोरियम में सफाई करता संचालक
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी बताते हैं कि शहर में करीब 350 एंपोरियम हैं। जिसमें से कुछ 30 सितंबर तक बंद हैं। अंतरराष्ट्रीय यातायात व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक नहीं है, जिनके द्वारा हैंडीक्राफ्ट के सामान की सबसे अधिक खरीदारी की जाती है। ऐसे में कारोबार अधिक नहीं मिल पा रहा है।
एंपोरियम में खरीदारी करता पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
एक नजर:
- 350 एंपोरियम।
- एक लाख कारीगर।
- एक हजार करोड़ रुपये का स्टॉक।
- 1500 करोड़ का सालाना कारोबार।
- 350 एंपोरियम।
- एक लाख कारीगर।
- एक हजार करोड़ रुपये का स्टॉक।
- 1500 करोड़ का सालाना कारोबार।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंपोरियम में काम करता हस्तशिल्पी
- फोटो : अमर उजाला
छह से 15 इंच के ताजमहल बिक रहे
आगरा मार्बल स्टोन हस्तकला गृह उद्योग समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि इन चार दिनों में अनुमानित आठ लाख रुपये तक कारोबार मिला है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 20 फीसदी है। इस समय छह से 15 इंच के ताजमहल, टेबल टॉप जैसे सामान की बिक्री हो रही है।

एंपोरियम में खरीदारी करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन से बोहनी तक नहीं
कारोबारी कृष्णवीर ने कहा कि चार दिन से बोहनी तक नहीं की है। ऐसा पहली बार हुआ है। इसका कारण भी है। क्योंकि एंपोरियम तक अधिकांश पर्यटक गाइड लाते हैं। इस समय पर्यटक गाइड की सेवाएं बेहद कम ले रहा है।
कारोबार सही होने में लगेगा समय
कारोबारी रंजीत ने कहा कि फिलहाल 300 किमी के दायरे के पर्यटक और कुछ विदेशी पर्यटक ही खरीदारी कर रहे हैं। सामान को खरीदने से ज्यादा देखने वाले अधिक हैं। कारोबार को पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लग सकता है।