फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Tourism Day: ताजमहल खुला...अब चंबल में भी आएगी पर्यटन की बहार, रोमांचित करती है यहां की खूबसूरती

Sun, 27 Sep 2020 08:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Sep 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Tourists will start visiting Chambal Century after Taj Mahal Reopen
चंबल की खूबसूरत तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल खुलने और पर्यटकों की आवक से कोरोना काल में सूने पडे़ चंबल क्षेत्र में भी पर्यटन की बहार आने की उम्मीद है। चंबल नदी के नंदगवां घाट पर घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन पर्यटकों को लुभाएंगे। चंबल क्षेत्र में रास्ते आदि की मरम्मत के साथ इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 
Tourists will start visiting Chambal Century after Taj Mahal Reopen
चंबल नदी में घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
नंदगवां में 35 लाख की लागत से इंटरप्रिटेशन केंद्र बनवाने के साथ ही चंबल को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किए जाने का प्रयास वन विभाग कर रहा है। यहां पर घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन, खास प्रजातियों के कछुओं की जलक्रीड़ा पर्यटकों को लुभाती रही है।
Tourists will start visiting Chambal Century after Taj Mahal Reopen
चंबल सेंक्चुरी की खूबसूरत तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देसी-विदेशी चिड़ियों का कलरव भी यहां आने वाले सैलानियों का मन मोह लेता है। कोरोना की दस्तक के साथ ही चंबल में पर्यटकों का आना बंद हो गया था। अब ताजमहल खुलने के साथ ही पर्यटकों का आना बढ़ने से चंबल में भी पर्यटन की बहार आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists will start visiting Chambal Century after Taj Mahal Reopen
चंबल में विदेशी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि चंबल में एक अक्टूबर से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो सकती है। यहां पर पर्यटक मोटरवोट के साथ चंबल की खूबसूरती का दीदार कर जलीय जीव, चिड़ियों का मन मोह लेने वाला नजारा देख सकेंगे। 
विज्ञापन
Tourists will start visiting Chambal Century after Taj Mahal Reopen
चंबल का खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला
चंबल सफारी जरार के निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि ताजमहल आने वाले पर्यटक चंबल सफारी की लुफ्त उठा सकें। इसकी तैयारियां कर दी गई हैं। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि बारिश में क्षतिग्रस्त हुए रास्ते ठीक किए जा रहे हैं। जल्द ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।          
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed