{"_id":"60fc24668ebc3e587e1aa46b","slug":"guru-purnima-devotees-gathered-in-banke-bihari-temple-vrindavan-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा: वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, कोविड से बचाव के नियम भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा: वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, कोविड से बचाव के नियम भूले
Sat, 24 Jul 2021 08:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:15 PM IST
सार
वृंदावन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के आसपास के सभी रास्तों में इस कदर भीड़ थी कि चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले सभी रास्ते भक्तों से भर गए। घंटों इंतजार के बाद भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन नसीब हुए। गलियों से लेकर मंदिर परिसर तक कोविड के नियमों का पालन कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन
शनिवार को गुरुओं के द्वार आए शिष्यों ने वृंदावन पहुंचकर पहले श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके लिए उन्हें घंटों इंतजार भी करना पड़ा। भीड़ के चलते मंदिर जाने वाले सभी रास्ते खचाखच भरे रहे। इन रास्तों से स्थानीय लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। गलियों से लेकर मंदिर में भी भीड़ इस कदर अधिक रही कि कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। इसी तरह भीड़ का दबाव प्रेम मंदिर क्षेत्र में भी शाम को देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में उमड़ी भीड़ को देखते हुए वाहनों के जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए गए। बाहर से आ रहे वाहनों को प्रवेश मार्गों पर रोका गया। इससे ऐसे स्थानों पर मारामारी रही। खासकर अव्यवस्था छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पर देखने को मिली।
वृंदावन में प्रवेश कर गए कई वाहन
पुलिस को चकमा देते हुए बड़ी संख्या में वाहन परिक्रमा मार्ग से वृंदावन में प्रवेश कर गए। पानीगांव मार्ग पर तीन स्थानों से वाहनों ने परिक्रमा मार्ग में प्रवेश किया। इससे यह वाहन तेज रफ्तार से परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की जान खतरे में डालते हुए दौड़ते देखे गए।
भीड़ को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में जेबकतरे और चोर सक्रिय रहे। गोवर्धन परिक्रमा प्रतिबंधित होने के कारण जेब कतरों का केंद्र इन दिनों वृंदावन बन गया है। खासकर श्रीबांकेबिहारी और प्रेम मंदिर के आसपास बहुतायत में यह सक्रिय हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में इन्होंने कान्हा के भक्तों को अपना शिकार बनाया है।
मंत्री ने किए ठाकुरजी के दर्शन
लोक सेवा प्रबंधन और जेल मंत्री जय कुमार जैकी शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। सेवायत मयंक गोस्वामी ने विधिवत पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान सेवायत द्वारा उन्हें ठाकुर जी की प्रसादी और पटुका भेंट किया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।