फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाला की स्टेज पर दुल्हन को छोड़कर भाग गया था दूल्हा, पुलिस बनी मददगार, थाने में हुई वरमाला, तस्वीरें

Fri, 11 Dec 2020 11:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Marriage News: Groom And Bride Varmala In Firozabad Police Station
थाने में हुई जयमाला की रस्म - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दो दिन पहले जयमाला के दौरान दूल्हा चला गया था। दुल्हन स्टेज पर बैठी इंतजार करती रही। शुक्रवार को इस मामले में थाने में दूल्हा पहुंचा और अपनी गलती मानकर दुल्हन को वरमाला पहनाई। 
Firozabad Marriage News: Groom And Bride Varmala In Firozabad Police Station
जयमाला पहनाती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
थाने में दूल्हे ने अपनी गलती मानकर कहा कि गलतफहमी की वजह से गुस्से में चला गया था। शुक्रवार को दोनों की वरमाला की रस्म थाने में हुई, इसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर गया।
Firozabad Marriage News: Groom And Bride Varmala In Firozabad Police Station
शादी वाले घर पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार रात थाना उत्तर के मोहल्ला झलकारी नगर में जयमाला के बाद कन्या एवं वर पक्ष में मामूली विवाद के बाद दूल्हा बरातियों के साथ चला गया था। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Marriage News: Groom And Bride Varmala In Firozabad Police Station
थाना परिसर में दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर के मोहल्ला झलकारीनगर निवासी युवती की बरात इटावा के थाना सैफई के गांव नगला गीजा से मंगलवार शाम आई थी। बरात चढ़ने और खाने-पीने के बाद अधिकांश बराती बसों से लौट गए। दूल्हे के साथ परिवार और कुछ रिश्तेदार रुक गए। वरमाला की रस्म अदायगी का कार्यक्रम चल रहा था। युवती के परिजनों की मानें तो जयमाला के दौरान ही मजाक में किसी ने दूल्हा पक्ष के लोगों से अपशब्द कह दिए। इस पर दूल्हा पक्ष के लोग भड़क गए। दोनों के बीच विवाद हो गया। दूल्हा अपने रिश्तेदार एवं बरातियों के साथ कार में बैठकर चला गया। 
विज्ञापन
Firozabad Marriage News: Groom And Bride Varmala In Firozabad Police Station
थाना परिसर में जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता का कहना था कि चार बेटियों में यह सबसे छोटी थी। दुल्हन स्नातक तक पढ़ी है। शादी संपन्न होने के बाद परिवार में कोई गिला-शिकवा नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed