फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambedkar Jayanti 2025: शोभायात्रा में दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश...50 से अधिक झांकियां शामिल, देखें तस्वीरें

Tue, 15 Apr 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Apr 2025 12:03 AM IST
सार

बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दाैरान 50 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
 

विज्ञापन
grand procession was organized on Ambedkar Jayanti
आंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में संविधान शिल्पी डॉ. बीआर आंबेडकर की भव्य शोभायात्रा ने सोमवार को नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। शाम 6 बजे नाला काजीपाड़ा स्थित कटरा गड़रियान से कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड व डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अष्टधातु की आंबेडकर प्रतिमा की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

 
grand procession was organized on Ambedkar Jayanti
शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथी पर अष्टधातु की आंबेडकर प्रतिमा लेकर जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई। मार्ग जय भीम और बाबा साहब के नारों से गूंज उठा। रोशनी से जगमग रास्तों में गले में नीला पटका डाले युवा जोश से लबरेज थे। 
 
grand procession was organized on Ambedkar Jayanti
शोभायात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोभायात्रा में ज्योतिबा बाई फूले, अहिल्याबाई होल्कर अन्य सहित 50 से अधिक झांकियां थीं, जो महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही थीं। समारोह की अध्यक्षता चौधरी सुरेंद्र सिंह सक्सैरिया ने की। अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
grand procession was organized on Ambedkar Jayanti
शोभायात्रा में महिलाएं भी शामिल हुईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा गड़रियान से होकर शोभायात्रा चक्कीपाट, मदीना होटल, जामा मस्जिद, सुभाष बाजार होते हुए रावतपाड़ा, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार से नाई की मंडी, कलेक्ट्रेट होते हुए सांई की तकिया से नाला काजीपाड़ा पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
grand procession was organized on Ambedkar Jayanti
शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये रहे मौजूद
शोभायात्रा में सुरेश चंद, निहाल सिंह, अनिल कुमार कर्दम, राकेश कुमार, नरेश कुमार अंबेश, रूप सिंह आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। सुमेश कुमार, कृष्णा कुमार, चौ. अशोक कुमार, अजय सिंह, बच्चू सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। दीपचंद, रमेंद्र कुमार, सतेंद्र सत्संगी, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed