फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह स्टेज पर एक महिला डांसर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उस पर नोट उड़ा रहे हैं। यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया गया है। शुक्रवार को दिनभर यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि शादी समारोह में प्रधान अपने पद की मर्यादा भी भूल गए और महिला डांसर के साथ फूहड़ डांस करने लगे। इधर, जब वीडियो की सच्चाई का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वीडियो एक जनप्रतिनिधि की बेटी की शादी का है। यह शादी आगरा के एक होटल में हुई थी। वहां बारातियों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए महिला डांसर बुलाई गईं थीं।
शादी समारोह में पद की मर्यादा भूले प्रधान: महिला डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, उड़ाए नोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन