फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई: गैस के दामों ने निकाला उज्जवला योजना का दम, चूल्हा फूंकने को मजबूर महिलाएं

Tue, 27 Jul 2021 09:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Jul 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder price increase ujjwala scheme family did not refill cylinder
मैनपुरी में चूल्हे पर खाना बनातीं उज्जवला योजना की लाभार्थी - फोटो : अमर उजाला

हर रसोई तक गैस पहुंचाने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की मुहिम महंगाई की भेंट चढ़ गई। गैस के बढ़ते दामों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दम निकाल कर रख दिया। एलपीजी की कीमतें लगभग दोगुनी हो जाने से उज्ज्वला कनेक्शन धारक सिलिंडर रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को बेहतर ईंधन उपलब्ध कराने का सपना अधूरा है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवार चूल्हे पर उपले और लकड़ी के सहारे ही भोजन बनाने को मजबूर हैं। इससे उठने वाला धुआं उनकी सेहत और आंखों को प्रभावित करता है। इसी के चलते वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इसके तहत जिले के एक लाख 29 हजार 59 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। इससे गरीब परिवारों की रसोई तक बेहतर ईंधन पहुंच गया। लेकिन लगातार गैस की बढ़ती कीमतों के चलते एक बार फिर ये परिवार चूल्हे पर धुएं के बीच खाना बनाने के लिए मजबूर हैं।

gas cylinder price increase ujjwala scheme family did not refill cylinder
गैस सिलिंडर की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में गैस सिलिंडर की रिफिल की कीमत 840 के करीब है। ऐसे में इन परिवारों में से अधिकांश के लिए दोबारा गैस रिफिल कराना संभव नहीं है। इसके चलते मिला गैस चूल्हा और सिलिंडर बस घर एक कोने में रखे हुए हैं। 
gas cylinder price increase ujjwala scheme family did not refill cylinder
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock
धीरे-धीरे खत्म हो गई सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत के दौरान सब्सिडी के रूप में लगभग 40 प्रतिशत धनराशि कनेक्शनधारक के खाते में पहुंचती थी। लेकिन धीरे-धीरे ये धनराशि कम होती चली गई। वर्तमान में बैंक खाते में महज 17 रुपये की धनराशि ही सब्सिडी के तौर पर आ रही है, जो नाकाफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gas cylinder price increase ujjwala scheme family did not refill cylinder
उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला था उसके बाद केवल दो बार ही गैस सिलिंडर दोबारा भरवा पाया। बाद में कीमतें इतनी बढ़ गईं कि गैस से खाना बनाना संभव नहीं रहा। सुनीता देवी, कुसमरा। 

लगभग तीन साल पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन मिला था। तब सिलिंडर भरवाने पर आधे रुपये खाते में वापस आ जाते थे। अब तो पूरे रुपये देने पड़ते हैं, जो दे पाना मुश्किल है। सावित्री देवी, कुसमरा। 

विज्ञापन
gas cylinder price increase ujjwala scheme family did not refill cylinder
मैनपुरी की उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हर महीने घरेलू गैस पर दाम बढ़ जाते हैं। पहले खाते में रुपये वापस आ जाते थे, लेकिन अब तो वह भी बंद हो गया है। मजबूरी में लकड़ी से चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ता है।  विमला देवी, कुसमरा। 

सरकार ने निशुल्क गैस चूल्हा और सिलिंडर तो दे दिया, लेकिन गैस के दाम बहुत ज्यादा बढ़ा दिए। ऐसे में गरीब परिवार गैस सिलिंडर भरवाने की सोच भी नहीं सकते हैं।  गुड्डी देवी, कुसमरा। 

आगरा चौहरा हत्याकांड: कातिल अब भी पकड़ से दूर, परिचितों से पूछताछ के बाद उलझी आगरा पुलिस
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed