फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Apr 2019 03:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
funeral of BJP MLA Jagan Prasad Garg in agra
भाजपा विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद के निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना, वो उनके अंतिम दर्शन करने को पहुंचा। हर किसी की आंख नम हो गई। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। क्या भाजपा कार्यकर्ता और क्या क्षेत्रीय लोग, हर दिल में गम दिखा। भाजपा विधायक के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार को ढांढस बंधाया।  
funeral of BJP MLA Jagan Prasad Garg in agra
पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक को अंतिम विदाई देने में भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। मदिया कटरा स्थित उनके होटल वैभव पैलेस पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। देर रात ताजगंज मोक्षधाम पर उनका दाह संस्कार किया। 
funeral of BJP MLA Jagan Prasad Garg in agra
भाजपा विधायक को श्रद्धांजलि देते एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम चार बजे विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन की खबर जंगल में आग की तरह से फैल गई। पहले तो इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हुआ। इसकी पुष्टि के लिए वह उनके परिजनों और करीबियों को फोन करने में जुट गए लेकिन जैसे ही इसकी पुष्टि हुई वो उनके अंतिम दर्शन को मदिया कटरा स्थित उनके होटल वैभव पैलेस (इसके पीछे ही उनका आवास है) की ओर दौड़ लिए। स्थिति यह थी कि अस्पताल से उनका शव जब तक उनके होटल के हॉल में पहुंचता, तब वहां जमघट लगा चुका था। हर कोई उनकी एक झलक देखना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of BJP MLA Jagan Prasad Garg in agra
भाजपा विधायक के परिजनों को ढांढस बंधाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
पांच बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। बुधवार को आगरा में जरार और जलेसर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं थी। मुख्यमंत्री को भाजपा विधायक के निधन की सूचना मिली तो वे आगरा लौटे और जगन प्रसाद गर्ग के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक के निधन के बाद भाजपा ने बुधवार और गुरुवार के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
funeral of BJP MLA Jagan Prasad Garg in agra
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता और 2012 के विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुके सुमित गुप्ता विभव ने विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन को अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रतिद्वंद्वी होने पर भी उनके  बीच आपसी प्रेम बरकरार रहा। उनका निधन पूरे आगरा की बड़ी क्षति है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शब्बीर अब्बास ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed