फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा उत्तर सीट पर कार्यकाल के बीच में दो भाजपा विधायकों का हो चुका है निधन

Thu, 11 Apr 2019 03:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
agra north constituency bjp mla jagan prasad garg passes away
भाजपा विधायक जगन प्रसाद
आगरा उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा को सबसे ज्यादा खुशी मिली है, क्योंकि यहीं सेसबसे ज्यादा बार जीत मिली। जीत भी ऐसी वैसी नहीं, 86 हजार वोटों तक से जीते हैं चुनाव। लेकिन यहां से दो बार गम भी मिला है। यह गम है कार्यकाल के बीच में विधायकों के दुनिया छोड़कर चले जाने का। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग से पहले सत्य प्रकाश विकल का निधन भी बीमारी के कारण हुआ था।
agra north constituency bjp mla jagan prasad garg passes away
बीजेपी
सत्य प्रकाश विकल भी चार बार विधायक रहे। 1996 से 2002 का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उनका निधन दो जून 1998 में हो गया था। इसी कारण से उप चुनाव हुआ। इसी चुनाव में जगन प्रसाद गर्ग जीते। वो पांच बार रहे। अब उनके निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव होगा।
agra north constituency bjp mla jagan prasad garg passes away
पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
जगन प्रसाद गर्ग के पार्थिव शरीर के पंचतत्व में विलीन होते ही सियासी हलकों में यह सवाल चल निकला की उनकी जगह कौन लेगा? माना तो यही जा रहा है कि उनके परिवार से ही किसी को मौका दिया जाएगा। हालांकि अभी परिवार का कोई सदस्य राजनीति में खास सक्रिय नहीं है। हालांकि उनके बेटे और भतीजा चुनाव में उनका हाथ बंटाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra north constituency bjp mla jagan prasad garg passes away
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधान सभा क्षेत्र वैश्य समाज का मजबूत किला है। पहले इसका नाम पूर्वी विधान सभा क्षेत्र था। यहां पहले कांग्रेस के विधायक चुने जाते रहे। फिर भाजपा के। पार्टी बदली लेकिन जीत वैश्य समाज के उम्मीदवारों को ही मिली।
विज्ञापन
agra north constituency bjp mla jagan prasad garg passes away
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : ANI
आगरा उत्तर से पांच बार विधायक रहे जगन
- 1998 के उप चुनाव में कांग्रेस के गोविंद अग्रवाल को 4772 वोटों से हराया था।
- 2002 में एक बार फिर गोविंद अग्रवाल को 12749 वोटों से हराया।
- 2007 में बसपा के सर्व प्रकाश कपूर को 8263 वोटों से शिकस्त दी।
- 2012 में बसपा के राजेश कुमार अग्रवाल को 23356 वोटों से पराजित किया।
- 2017 में बसपा के ज्ञानेंद्र गौतम को 86320 वोटों से हराया।




आखिरी के दिनों में बोर्ड परीक्षा की इस प्लानिंग के साथ करें तैयारी, देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed