फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान

Fri, 27 Jul 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
fourteen died due to heavy rain in braj
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में गुरुवार तड़के शुरू हुई जोरदार बारिश कहर बनकर बरस रही है। 24 घंटों में आगरा, मैनपुरी, कासगंज, मथुरा और फिरोजाबाद में 14 लोगों की जान चली गई। इनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग घायल हैं। बारिश के कारण कई मकान धराशायी हो गए और सड़कें टूट गईं।

तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान

fourteen died due to heavy rain in braj
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
बारिश का कहर शुक्रवार को भी नहीं थमा। कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र के गांव सुजानपुर में बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे सा रहे परिवार के छह सदस्य दब गए। इनमें तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन की हालत गंभीर है। 

तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान

fourteen died due to heavy rain in braj
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में बारिश से गांव चतुरपुरा में मकान की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर 12 साल की निशा पुत्र सूरजपाल की मौत हो गई। इससे पहले फिरोजाबाद के जसराना में मकान की दीवार गिर गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। यहां भी कई इलाकों में चार से पांच फुट तक पानी भरा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान

fourteen died due to heavy rain in braj
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बेवर क्षेत्र के गांव जैतपुर में मकान का लिंटर गिरने से 55 साल के महावीर सिंह ने दम तोड़ दिया। मलबे में दबकर घर में बंधी दो बकरियां भी मर गईं। इससे पहले गुरुवार की दोपहर करहल के गांव दोस्तपुर में मंदिर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान

fourteen died due to heavy rain in braj
दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के शिकार बच्चे शिखा (8), नवनीत (11) व सोनम (8) स्कूल से लौट रहे थे। इनमें शिखा और नवनीत की मौत हो गई। जबकि सोनम का इलाज चल रहा है। वहीं कुसमरा में भी दीवार गिरने से शिल्पी (8) की जान चली गई। गांव एलऊआ में बिजली गिरने से 32 वर्षीय महिला गिरजा देवी की मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed