{"_id":"5cfe74febdec22071c2e170f","slug":"four-women-died-in-accident-at-jaipur-agra-highway-bus-hits-tractor-trolley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बस की टक्कर से तीस फुट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बस की टक्कर से तीस फुट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच महिलाओं की मौत
Mon, 10 Jun 2019 10:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
तीस फुट गहरी खाई में गिरे ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-जयपुर हाईवे स्थित महुअर पुल पर सोमवार दोपहर दो बजे रोडवेज बस की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली 30 फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गईं। हादसे की जानकारी पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खाई में गिरी ट्रॉली में दबे लोगों को निकालने के लिए चला बचाव अभियान
- फोटो : अमर उजाला
गांव जाजऊ, फतेहपुर सीकरी निवासी विजयपाल के बिचपुरी में रहने वाले साले जगदीश की पत्नी की मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने के लिए सोमवार को विजयपाल के परिवार की तकरीबन 25-30 महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली से बिचपुरी आई थीं। दोपहर में महिलाएं गांव वापस आ रही थीं। ट्रैक्टर में चालक सहित दो व्यक्ति थे। महिलाएं ट्राली में सवार थीं। जयपुर हाईवे पर महुअर पुल पर पीछे से तेज गति से आती एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर ट्राली के अगले पहिये में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ट्राली के नीचे 15 से अधिक महिलाएं दब गईं। वहीं, अन्य इधर-उधर गिरीं। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। ग्रामीण जुट गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया। मृतक महिलाओं में माया (48) पत्नी राजवीर, कमलेश (45) पत्नी जयपाल, केला (45) पत्नी तोरन सिंह और राजीवीरी पत्नी सौदान सिंह हैं। वहीं, नेमवती, ममता, मछला, पूनम, पिंकी, गायत्री, ममता, प्रीती, गुड्डी, जशोदा, कनेरी पत्नी ओमवीर, सुरुचि पत्नी राधेश्याम, गुड्डी पत्नी बेबी गंभीर घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद राहत और बचाव में जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
हादसा करने वाली बस को नहीं पकड़ा जा सका है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज न होने पर परिजनों ने हंगामा भी किया। ट्रैक्टर ट्राली के खाई में पलटने के बाद लगी भीड़ के कारण करीब दो घंटे तक आगरा-जयपुर हाईवे जाम रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के आने के बाद भीड़ हटाकर जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस की गाड़ी, घायलों को अस्पताल के लिए भेजते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद डायल-100 पर कई बार सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। इसका वहां मौजूद लोगों के साथ ही मौके पर पहुंचे परिजनों में रोष भी दिखा। घटनास्थल पर आए परिवारीजनों ने कहा कि अगर पुलिस सही समय पर मौके पर पहुंच जाती, तो शायद ट्राली के नीचे दबी चारों महिलाओं की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण ही एक घंटे बाद चारों महिलाएं ट्राली के नीचे से निकाली जा सकी।