{"_id":"60f5700249d1bf464522aeb0","slug":"four-died-including-groom-in-road-accident-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज सड़क हादसा: ससुराल पहुंचने से पहले उजड़ा लक्ष्मी का सुहाग, एक साथ जलीं तीन चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज सड़क हादसा: ससुराल पहुंचने से पहले उजड़ा लक्ष्मी का सुहाग, एक साथ जलीं तीन चिताएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज सड़क हादसा: विजेंद्र और लक्ष्मी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पलभर की खुशियां और जिंदगीभर का गम...। यह दर्द है कासगंज जिले के गांव नगला बरी निवासी लक्ष्मी का, जो सड़क हादसे में पति, ससुर और दो अन्य रिश्तेदारों को खोकर घायल अवस्था में दर्द से कराह रही है। रविवार को शादी के बाद लक्ष्मी आंखों में खूबसूरत सपने संजोकर ससुराल के लिए विदा हुई थी, लेकिन वैवाहिक जिंदगी का सफर शुरू होने से पहले ही उसका हमसफर छूट गया।
गांव भुजपुरा निवासी विजेंद्र की शादी लक्ष्मी के साथ हुई थी। रविवार शाम को लक्ष्मी की विदाई कराकर लौट रहे विजेंद्र की कार सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में विजेंद्र और उसके पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्ष्मी अलीगढ़ अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
2 of 5
कासगंज में हुआ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सात जन्म तक साथ निभाने का बंधन बांधकर बाबुल के घर से पिया के साथ लक्ष्मी विदा हुई थी, लेकिन पलभर में उसके सारे सपने टूट गए। वहीं लक्ष्मी की सास मिथलेश रो-रोकर बेसुध हो रही थी। उसने सेहरा उतरने से पहले ही अपने लाड़ले को खो दिया। बेटे के साथ पति और दामाद की भी मौत हो गई। मिथलेश पर दुखों का पहाड़ टूटा है। इस हादसे के बाद गांव में हर कोई द्रवित दिखाई दिया।
3 of 5
भुजपुरा में हुआ तीन शवों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विजेंद्र सहित चारों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार तड़के परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों में विजेंद्र, उसके पिता होरीलाल, बहनोई प्रवीण एवं कार चालक कल्यान सिंह के शव को उनके पैतृक गांव में ले जाया गया। शवों के गांवों में पहुंचते ही चीत्कार मच गया। तीन शवों का अंतिम संस्कार भुजपुरा में और प्रवीण के शव का अंतिम संस्कार गांव खरपरा में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
- फोटो : अमर उजाला।
गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा मार्ग पर रविवार की शाम सड़क हादसे में दूल्हा सहित चार लोगों की मौत के बाद डीएम, एसपी एवं पटियाली विधायक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
विज्ञापन
5 of 5
कासगंज सड़क हादसा: घटनास्थल पर अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद अलीगढ़ से आरटीओ फरीजुद्दीन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की। जांच में चालक की लापरवाही एवं ओवरस्पीड को हादसे का कारण बताया गया। एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।