{"_id":"626a742b346d7e581042e204","slug":"four-accused-arrested-for-honor-killing-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी कोमल हत्याकांड: गैर जाति में प्रेम विवाह बना वारदात की वजह, मां ने अपनाया, भाई ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी कोमल हत्याकांड: गैर जाति में प्रेम विवाह बना वारदात की वजह, मां ने अपनाया, भाई ने मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोमल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल पुरोहिताना निवासी कोमल खटीक की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। पुलिस ने गुरुवार को मृतका के सगे भाई सहित चार आरोपियों को दो तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह करने पर कोमल के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। दो अन्य नामजद आरोपियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
कोमल हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि कोतवाली पुलिस व सर्विलांस खुलासे के प्रयास में लगी थी। पुलिस ने गुरुवार को सिंधिया तिराहे के पास से मुख्य आरोपी करन खटीक के साथ सनी, गौरव और धर्मवीर निवासी मोहल्ला पुरोहिताना को दो तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा लिया। करन खटीक मृतका का सगा भाई है।
2 of 5
आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब पूछताछ की तो करन ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि बहन द्वारा गैर जाति में शादी करने से वह नाराज था। इसी वजह से उसने अपने चाचा और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्याकांड के दौरान कोमल का पति करन गोस्वामी बच गया।
3 of 5
मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि कोमल हत्याकांड को अचानक अंजाम नहीं दिया गया। मोहल्ला निवासी गौरव व धर्मवीर के साथ मिल कर करन खटीक ने बहन और बहनोई की हत्या करने की योजना बनाई थी। हत्याकांड 25 अप्रैल को अंजाम दिया जाना था। लेकिन किसी वजह के चलते वह लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति करन गोस्वामी के साथ कोमल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन 26 अप्रैल को दिनदहाड़े मौका पाकर आरोपियों ने करन गोस्वामी के घर में घुसकर कोमल की हत्या कर दी। हमले में करन गोस्वामी, उसकी मां पिंकी देवी व भाई रॉकी घायल हो गए थे। करन का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि दो नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपियों के पास से बरामद हुए दो तमंचे
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि मृतका कोमल की मां ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। वहीं आठ माह पूर्व करन व कोमल की कोर्ट मैरिज भी करा दी थी। सामाजिक रूप से सामाजिक रूप से 20 अप्रैल को शादी कराई थी। 21 अप्रैल को जब वह घर आई तो कोमल के भाई करन खटीक, गौरव, चाचा रविंद्र, दिलीप, सनी और धर्मवीर ने विरोध किया था। तभी से करन कोमल और उसके पति की हत्या करने की योजना तैयार करने लगा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।