{"_id":"5db7df2f8ebc3e014d682e92","slug":"first-elephant-memorial-of-india-being-built-in-churmura-village-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार हाथियों की याद में यहां बन रहा देश का पहला हाथी स्मारक, आठ नवंबर को होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हाथियों की याद में यहां बन रहा देश का पहला हाथी स्मारक, आठ नवंबर को होगा उद्घाटन
मथुरा-आगरा की सीमा पर चुरमुरा गांव में देश का पहला हाथी स्मारक बनाया जा रहा है। वन विभाग के साथ मिलकर वाइल्ड लाइफ एसओएस आठ नवंबर को ‘एलीफेंट मेमोरियल’ की शुरुआत करेगा। चुरमुरा सेंटर पर रहे चार हाथियों की मौत के बाद उनकी यादों को सहेजने के लिए यह पहल की गई है।
2 of 5
हाथी संरक्षण केंद्र
साल 2010 में मथुरा के फरह क्षेत्र के चुरमुरा गांव में हाथी संरक्षण केंद्र बनाया गया, जहां बीते साल हाथियों के अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किया गया था। संरक्षण केंद्र में रेस्क्यू कर लाए गए 22 हाथी यहां रह रहे हैं। इनमें 12 मादा और 10 नर हाथी हैं।
3 of 5
हाथी संरक्षण केंद्र में राजू
- फोटो : Wildlife SOS
संरक्षण केंद्र में अब तक चार हाथी मोहन, सीता, लाखी और लूना की मौत हो चुकी है। इन्हीं चार हाथियों की याद में यह मेमोरियल बनाया जा रहा है। मेमोरियल में चारों हाथियों के बारे में पत्थर पर अलग से जानकारी दी जाएगी, ताकि हाथियों पर किए गए अत्याचार की कहानी लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जंबो पूल में हाथी
- फोटो : wildlifesos
आठ नवंबर को एलीफेंट मेमोरियल के उद्घाटन में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के प्रवीन राव, मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा, डीएफओ आगरा मनीष मित्तल, चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के आनंद कुमार और डीएफओ मथुरा मुकेश शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
हाथी अस्पताल
वाइल्ड लाइफ एसओएस के कार्तिक सत्य नारायण ने बताया कि यह देश का पहला हाथी स्मारक बनाया जा रहा है। इस सेंटर से जुड़े चारों हाथियों की स्मृति को बरकरार रखने का यह एक प्रयास है। इस मेमोरियल पर आकर लोगों में हाथियों के प्रति संवेदनशीलता और जानकारी बढ़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।