फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू-बुखार का कहर: फिरोजाबाद में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत, कासगंज में छह ने तोड़ा दम

Sun, 12 Sep 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Viral Fever News: 14 patients died of dengue and viral fever in Firozabad
फिरोजाबाद: बेटे की मौत के बाद बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शहर से लेकर देहात तक चीत्कार मची हुई है। नगर निगम के अलावा देहात क्षेत्रों में भी मौत के मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया। उधर, कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई। 



फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल के महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए रोते-बिलखते दिखाई दीं। 



राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बच्चे जल्दी रिकवर हो रहे हैं। प्लेटलेट्स अभी ज्यादा गंभीर बच्चों को चढ़ाई जा रही है।

Firozabad Viral Fever News: 14 patients died of dengue and viral fever in Firozabad
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

झलकारी नगर गली नंबर तीन निवासी शिवम (14) पुत्र संजय शखंवार ने शनिवार को आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन पूर्व शिवम को बुखार आया था। प्रकाश टॉकीज के पास निवासी माधव (06 माह) पुत्र त्रिलोकीनाथ, जैन नगर खेड़ा निवासी नंदनी गुप्ता (11) पुत्र सुमित गुप्ता की मौत हो गई है। यशोदा (12) पुत्री अनिल सविता निवासी रहना ने सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। न्यू रामगढ़ निवासी मानव (6) पुत्र रूपकिशोर का सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Firozabad Viral Fever News: 14 patients died of dengue and viral fever in Firozabad
फिरोजाबाद में फॉगिंग करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
पीपल नगर में 16 वर्षीय रवि पुत्र श्रीकृष्ण ओझा ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुरानी आबादी रहना में डेंगू से पीड़ित रितु शुक्ला (25) पत्नी प्रशांत शुक्ला ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हाथवंत के गांव पोपगढ़ निवासी रोहित (02 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार को गंभीरवस्था में सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Viral Fever News: 14 patients died of dengue and viral fever in Firozabad
फिरोजाबाद: बीमार बेटे को गोद में लिए खड़ी मां - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम कॉलोनी में रिषी (13) पुत्र वीनेश कुमार ने भी सौ शैय्या अस्पताल में दम तोड़ा है। गली बोहरान निवासी सुनीता (52) पुत्री अजय कुमार का डेंगू का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर मरीज ने दम तोड़ दिया। मथुरा नगर की नंदनी यादव (12) पुत्र सुनील यादव, गढ़ी सिधारी गांव की मुन्नी देवी (56) पत्नी अनेक सिंह की मौत हुई है। भीमनगर गली नंबर तीन में संस्कार (5) पुत्र वीरपाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 24 घंटे में अभी तक सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Firozabad Viral Fever News: 14 patients died of dengue and viral fever in Firozabad
कासगंज में फॉगिंग करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में बुखार से छह मरीजों की मौत
कागसंज में शुक्रवार की रात और शनिवार को बुखार से पीड़ित छह मरीजों की मौत हो गई। पटियाली व गंजडुंडवारा इलाका सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां तीन-तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में डेंगू के पॉजिटिव मामले पाए गए। उधर, शनिवार को मेडिकल कॉलेज की लैब में एक बच्ची सहित छह लोगों मे डेंगू के लक्षण मिले। जबकि एक महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई। डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मैनपुरी निवासी एक बच्चा डेंगू के लक्षण वाला भर्ती किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed