मैनपुरी में मोबाइल फोन चोरी करने पर गुस्से से आग बबूला हुए पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। उसने गोली मारकर दो बेटियों की हत्या कर दी। वारदात से पहले दोनों बेटियां ने पिता से जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन उसके सिर पर तो खून सवार था। बेरहम बाप का दिल नहीं पसीजा।
अगली स्लाइड्स में पढ़ें पूरा घटनाक्रम....
2 of 8
हत्यारोपी की तलाश लेते एसपी
- फोटो : Amar Ujala
भोगांव क्षेत्र के गांव गढ़िया गोविंदेपुर निवासी सुखदेव शर्मा पुत्र प्रताप नारायण शर्मा शहर के मोहल्ला धाररु (रामलीला मैदान) में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। बुधवार रात तकरीबन 10.15 बजे सुखदेव ने तमंचे से गोली मारकर बेटी नेहा शर्मा (20) व अनामिका शर्मा (18) की हत्या कर दी।
3 of 8
हत्यारोपी पिता
- फोटो : Amar Ujala
सुखदेव शर्मा सहित उसका पूरा परिवार रामलीला मैदान मोहल्ला में रहने वाले पवन शर्मा के घर 17 मार्च की शाम को जुहारी (होली मिलने) गया था। 18 मार्च की सुबह सुखदेव शर्मा प्लास्टर करने के लिए पवन शर्मा के घर पहुंचा। यहां उसे मोबाइल चोरी की जानकारी मिली।
4 of 8
मृतक नेहा का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
सुखदेव ने तत्काल घर पर फोन करके बेटियों से मोबाइल के बारे में पूछा, लेकिन बेटियों ने जानकारी न होने की बात कही। पत्नी रामा देवी के अनुसार दोपहर में सुखदेव खाना खाने घर आया और बेटियों से फिर मोबाइल के बारे में पूछा, लेकिन बेटियों ने मोबाइल न लेने की बात कही।
5 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
शाम करीब छह बजे सुखदेव काम खत्म करने के बाद घर आया तो सख्ती से पूछताछ की तो बेटियों ने मोबाइल फोन उसे सौंप दिया। इस पर उसने दोनों बेटियों के दो-चार डंडा मारे और बाजार के लिए चला गया। देर रात नशे की हालत में वो घर पहुंचा। पूरा परिवार कमरे में मौजूद था।