फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कान्हा की नगरी के लिए भाजपा सांसद हेमामालिनी ने संसद में उठाई मांग

Wed, 18 Mar 2020 05:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Mar 2020 05:14 PM IST
सार

हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा को एनसीआर में शामिल किया जाए

विज्ञापन
Bjp Mp Hemamalini Said Mathura Should Be Included in NCR
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने शून्य काल के दौरान लोकसभा में मथुरा को एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में शामिल करने की मांग दोहराई। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि को पर्यटन विकास के लिए संसाधनों की आवश्यकता है, जो एनसीआर में शामिल होने से मिल सकते हैं। 
Bjp Mp Hemamalini Said Mathura Should Be Included in NCR
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : लोकसभा टीवी
बुधवार को सांसद हेमामालिनी ने संसद में कहा कि मथुरा धार्मिक नगरी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में  देश और विदेश से पर्यटक श्रद्धालु आते हैं। मंदिरों के दर्शन करते हैं। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करते हैं। 
 
Bjp Mp Hemamalini Said Mathura Should Be Included in NCR
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
यहां पर्यटन विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही हैं, लेकिन जो संसाधन होने चाहिए उनका अभाव है। इससे देश और विदेश के पर्यटक मथुरा आने से झिझकते हैं। मथुरा को एनसीआर में शामिल कर लिया जाए तो पर्यटन विकास की यहां बहुत संभावनाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Mp Hemamalini Said Mathura Should Be Included in NCR
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में आने से बहुत डवलपमेंट हो सकता है। इसका प्रस्ताव जनपद स्तर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार को प्रस्तावित कर दिया है। इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की आवश्यकता है, जिससे धार्मिक नगरी मथुरा का बहुत विकास हो सके।
विज्ञापन
Bjp Mp Hemamalini Said Mathura Should Be Included in NCR
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की मांग करीब एक दशक पुरानी है। इस आशय के प्रस्ताव जनपद स्तर से तीन बार राज्य सरकार को भी जा चुके हैं। इसमें दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे के मध्य स्थित मथुरा एनसीआर की वर्तमान सीमा के निकट होने की भी जानकारी प्रस्ताव में दी गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed