फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Ritika Singh Murder : फैशन ब्लॉगर के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 26 Jul 2022 08:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Fashion blogger Ritika Singh family received death threats in Agra
रितिका सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में हुई फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या की विवेचना चल रही है। इस बीच मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उन पर मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए घर आकर धमकी दी गई है। इससे परिवार दहशत में है। पीड़ित की तहरीर पर थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।



24 जून को ताजगंज स्थित ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रितिका सिंह की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम के अलावा उसके साथी चेतन, अनवर और दो महिलाओं को जेल भेजा था। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

Fashion blogger Ritika Singh family received death threats in Agra
थाना एमएम गेट आगरा - फोटो : अमर उजाला
रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने थाना एमएम गेट में एक और मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की साजिश में अनिल, सत्यम और दीपाली अग्रवाल भी शामिल हैं। उनसे जान का खतरा है। 
Fashion blogger Ritika Singh family received death threats in Agra
रितिका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि 12 जुलाई को उनके मोती कटरा स्थित घर पर सादाबाद, हाथरस निवासी संजीव अग्रवाल आया। उन्होंने खुद को जन सुनवाई पोर्टल का सदस्य बताया। उनके साथ दो लोग और थे। उन्होंने अपना आईडी कार्ड भी दिखाया, जोकि नकली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion blogger Ritika Singh family received death threats in Agra
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रितिका के पिता ने बताया कि सवाल करने पर खुद को दीपाली अग्रवाल के मामा का लड़का बताया। कहा कि हमें दीपाली, अनिल और सत्यम ने भेजा है। उन्होंने हत्या के मुकदमे में राजीनामा का दबाव बनाया। धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं करोगे तो सभी का रितिका जैसा हाल करेंगे। 
विज्ञापन
Fashion blogger Ritika Singh family received death threats in Agra
रितिका सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र सिंह का कहना है कि धमकी से उनका परिवार दहशत में है। उनकी सुरक्षा की जाए। मामले में संजीव अग्रवाल और दो अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed