उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने हाईटेक तरीका अपनाया है। जिले के कई किसान अपने खेतों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर फसलों की निगरानी कर रहे हैं। खासतौर से बड़े काश्तकारों में इसका चलन बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से फसलों के साथ कृषि यंत्रों की भी निगरानी जरूरी है, क्योंकि इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
{"_id":"600e5ac99836f30dcf501c7f","slug":"farmers-monitoring-the-crops-with-cctv-cameras-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में किसानों ने फसलों की निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में किसानों ने फसलों की निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे, यह है वजह
Mon, 25 Jan 2021 11:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
आगरा: फसल की निगरानी के लिए लगा सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा: मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखता किसान
- फोटो : अमर उजाला
जिले के फतेहाबाद, शमसाबाद, बमरौली कटारा, एत्मादपुर में 50 से अधिक किसानों ने अपने खेतों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके लिए किसानों के 20 से 30 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के मॉनीटर को घर या फिर ट्यूबवेल पर लगाया गया है, जहां से आसानी से फसल की निगरानी की जा सके। कुछ किसानों ने इसका एक्सेस मोबाइल पर भी ले रखा है।
आगरा: खेतों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
इस वजह से लगाए सीसीटीवी कैमरे
- लावारिस पशु घुसने पर फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
- फसल में चोरी करने वालों पर नजर रखने के लिए।
- कृषि उपकरण और यंत्रों की निगरानी की जा सके।
- लावारिस पशु घुसने पर फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
- फसल में चोरी करने वालों पर नजर रखने के लिए।
- कृषि उपकरण और यंत्रों की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: फसल की निगरानी के लिए लगा सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
'दूर से आते देख भगा देते हैं'
बमरौली कटारा के किसान गोविंद कटारा ने कहा कि आवारा पशुओं से फसल को नुकसान से बचाने के लिए बाड़ लगाने से भी ज्यादा लाभ नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे दूर से ही पशु नजर आने पर उन्हें भगा देते हैं।

सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर
- फोटो : अमर उजाला
'नुकसान से बचने के लिए लगाए'
गढ़ी वृंदावन के किसान शशिकांत लवानियां ने कहा कि फसल में बार-बार नुकसान होने से घाटा हो रहा था। इस पर खेतों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इससे लावारिस पशुओं और कृषि यंत्रों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।